दिव्यांग पुल पर नहीं चढ़ा पाया ट्राईसाइकल, तो ट्रैफिक के जवान ने दिया सहारा, फूल माला पहनाकर सम्मानित किया

Dec 10 2022

ग्वालियर। एक असहाय और दिव्यांग की मदद करने वाले ट्रैफिक आरक्षक का वीडियो बरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आते ही अधिकारी आरक्षक के पास जा पहुंचे। जहा उसकी पीठ थपथपाई और उसे फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया। आरक्षक के द्वारा दिव्यांग की ट्राई साइकल में धक्का मारकर पुल पर चढ़ाने का यह वीडियो रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
शहर के रेल्वे स्टेशन के पास चौराहे पर ट्रैफिक विभाग में पदस्थ आरक्षक बृजेश तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हो रहा है। जिसमें वह ड्यूटी के दौरान रेल्वे पुल पर दिव्यांग की ट्राई साइकल में धक्का मारकर चढ़ाते नजर आ रहा हैं। बता दें कि यह वीडियो रास्ते से गुजर रहे एक कार चालक ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सोशल मीडिया पर आरक्षक का वीडियो वायरल होते ही उसके पहचान वाले रिश्तेदार और अधिकारी उसकी प्रशंसा करते नजर आए। 
उसी को लेकर ट्रैफिक विभाग के डीएसपी नरेश बाबू अन्नौटिया द्वारा अपने अन्य कर्मचारी के साथ फूलबाग चौराहे पर जा पहुंचे, और अपनी ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक आरक्षक बृजेश तोमर की पीठ थपथपाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों ने भी अपने साथी की हौसला आफजाई करते हुए उन्हें माला पहनाकर बधाई दी।
आरक्षक ने लोगों से की मदद करने की अपील
वहीं ट्रैफिक आरक्षक बृजेश तोमर का कहना है कि मैं तो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा था मैंने उस दिव्यांग को धक्का लगाने के लिए कई लोगों से कहा था। लेकिन जब कोई भी तैयार नहीं हुआ तो मैंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए उस दिव्यांग की ट्राई साईकिल को धक्का मारकर पुल पर चढ़ा दिया था। लेकिन मेरा वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया था। मुझे जब मेरे जान पहचान वालों ने फोन लगाकर बधाई दी तो मुझे इस बात का पता चला है। 
अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया है। मैं उनको दिल से धन्यवाद देता हूं और जनता से भी अपील करता हूं कि वह भी इसी तरह मानवता का धर्म निभाते हुए ऐसे लोगों की सेवा करें जो लोग आशाएं होते है।
ट्रैफिक आरक्षक का सम्मान करने पहुंचे डीएसपी नरेश बाबू अन्नौटिया बोले कि हमारा जो विभाग है हम लोग ड्यूटी करते हैं और कई बार आलोचनाओं का शिकारी होते हैं। लेकिन जब किसी अच्छे काम के लिए समय-समय पर अधिकारियों द्वारा उत्साह वर्धन किया जाता है। उसी का यह परिणाम था कि हमारे आरक्षक बृजेश तोमर ने जो दिव्यांग की ट्राई साइकिल में धक्का मारकर सहानुभूति वाला काम किया है। इसके लिए वह सम्मान का काबिल है, इसलिए हमने उनको फूल माला पहनाकर सम्मानित किया है, और हम शहर की जनता से भी अपील करते हैं कि जो लोग दिव्यांग और असहाय होते हैं उनकी सहायता करने के लिए लोग इसी तरह से आगे आकर मदद करें।