-
-
-
-
-
ग्वालियर में बुधवार को 77 नमूनों की जांच निगेटिव आईं ग्वालियर 22 अप्रैल नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 77 नमूनों की जांच बुधवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल एक हजार 431 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैंए जिनमें से 1148 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 184 नमूनों की जांच आना अभी शेष है। ग्वालियर में कुल 7 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। एक पॉजिटिव मरीज का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 7 हजार 33 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 3 हजार 800 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 17 हजार 345 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। बुधवार को 58 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
—Apr 22 2020 -
उपार्जन केन्द्रों पर 31 मई और सौदा पत्रक से 30 जून तक होगी फसलों की खरीदी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को भेजा मोबाइल संदेश ग्वालियर 22 अप्रैल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से मोबाइल संदेश में कहा है कि कोरोना की विपत्ति में सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ एवं अन्य रबी उपज खरीदने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा है कि किसानों की सुविधा के लिये मंडियों के अलावाए सौदा पत्रक के माध्यम से कृषि उपज निजी खरीदी केन्द्रों एवं व्यापारियों को घर से बेचने की भी व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने किसानों से आग्रह किया है कि इन व्यवस्थाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से कहा है कि चिंता नहीं करेंए सरकार आपकी उपज का एक.एक दाना खरीदेगी। उन्होंने कहा है कि 31 मई तक उपार्जन केन्द्रों पर गेहूँ की खरीदी होगी। साथ हीए सौदा पत्रक से 30 जून तक किसान अपनी फसल बेच पाएंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा है कि लॉकडाउन का पालन करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गमछा तो हम रखते ही हैंए उसका मास्क के रूप में उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य है तो सब कुछ है।
—Apr 22 2020 -
राज्यपाल श्री टंडन ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के मध्य किया विभागों का आवंटन ग्वालियर 22 अप्रैल राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर मंत्रिमंडल सदस्यों के मध्य विभागों का आवंटन कर दिया है। राज्यपाल श्री टंडन ने डॉ० नरोत्तम मिश्रा को मंत्रीए गृहए लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभागए श्री तुलसी सिलावट को मंत्रीए जल संसाधन विभागए श्री कमल पटेल को मंत्रीए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभागए श्री गोविंद सिंह राजपूत को मंत्रीए खाद्य नागरिक आपूर्तिए उपभोक्ता संरक्षण एवं सहकारिता विभाग और सुश्री मीना सिंह मांड़वे को मंत्रीए आदिम जाति कल्याण विभाग का प्रभार दिया है।
—Apr 22 2020 -
कोरोना रू विश्वव्यापी महामारी के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार का युद्ध भोपाल 22 अप्रैल कोरोना महामारी का प्रकोप विश्व व्यापी है। हमें इससे डरना नहीं है लड़ना है। वर्ष 2020के मार्च माह की 23 तारीख वह दिन है जब मध्यप्रदेश में कोरोना के खिलाफ महायुद्ध का ऐलान किया गया। इस दिन से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर मोर्चे पर मध्यप्रदेश सरकार ने काम करना शुरू किया। लोगों की हिम्मत बढ़े और सहयोग के साथ महामारी की रोकथाम के लिये वे सजगए सतर्क और सावधान होंए इस दिशा में एक लक्ष्य के साथ मौजूदा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने काम करना शुरू किया। कोरोना की रोकथाम के लिये शुरू हुआ युद्ध 23 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक योद्धा की तरह कोरोना के खिलाफ युद्ध की शुरूआत की। उन्होंने सबसे पहले उन तैयारियों की जानकारी लीए जो महामारी की रोकथाम के लिये जरूरी हैं। इस महामारी की व्यापकता की तुलना में सुविधाएँ और उपलब्धियाँ बहुत कम थी। पिछले 28 दिनों में लगातार किये गये प्रयासों के बाद हमारी चिकित्सा प्रणाली इस संक्रमण के खिलाफ न केवल पहले से अधिक मजबूत हुई बल्कि संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करने में सक्षम बनी। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये सबसे ज्यादा जरूरी था कि प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों का अधिक से अधिक परीक्षण होए उन्हें इलाज मिले। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 23 मार्च को प्रदेश का नेतृत्व संभालते ही इस दिशा में निर्देश दिये। आज प्रदेश की 9 प्रयोगशालाओं में कोरोना प्रभावितों और संदिग्धों के परीक्षण किये जा रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में 5 हजार 120 नमूने लिये गये हैं। जिनमें से 1000 नमूनों को परीक्षण के लिये दिल्ली भेजा गया है। रोज की जाने वाली जाँच में भी बढोत्तरी हुई है। लगभग 1050 परीक्षण प्रतिदिन किये जा रहे हैं। अन्य प्रयोगशालाओं को भी शुरू किया जा रहा है। परीक्षण किट की निरंतर आपूर्ति कोरोना की रोकथाम के लिये यह जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों का परीक्षण हो जिससे संक्रमण का पता लगाया जा सके। मध्यप्रदेश में परीक्षण उपकरण 22 हजार 520 आरटीपीसीआर और 14 हजार 200 मेनुअल आरएनए है। पीपीई किट लगभग एक लाख से अधिक है। इनमें से 2500 किट प्
—Apr 22 2020 -
कोरोना प्रकोप रू जरूरतमंदो को राहत पहुँचाती मध्यप्रदेश सरकार भोपाल 22 अप्रैल कोरोना महामारी के संकट से निपटने के साथ ही जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के लिए भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने जो मुस्तैदी दिखाई है उसने लोगों में कोरोना के विरूद्ध युद्ध में लड़ने की न केवल क्षमता विकसित की है बल्कि उनके हौसले भी बुलंद हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम और लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों की वजह से प्रभावित और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने के दोनों अहम मोर्चों पर अपने एक माह से भी कम के कार्यकाल में बराबरी के साथ चाक.चौबंद व्यवस्था की है। इससे जहाँ एक ओर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकाए वहीं किसानए मजदूरए छात्र और बाहर के क्षेत्रों में रह रहे मध्यप्रदेश के रहवासियों के लिए राहत के बड़े ऐलान किए जिससे इस विभीषिका से लड़ने की लोगों में हिम्मत आई और अब वे महामारी से उत्पन्न संकट से उबरने भी लगे हैं। यह वह समय है जब अन्नदाता किसानों की फसलें खेतों.खलिहानों में पड़ी है। उनकी उपज की खरीदी हो। महामारी के इस दौर में किसानों को उनकी मेहनत काए उनकी उपज का दाम मिलेए इसकी व्यवस्था एक चुनौती है। मुख्यमंत्री ने इस मोर्चे पर ऐसी व्यवस्थाएँ की हैंए जिससे किसानों की उपज की खरीदी हो और उन्हें उसका भुगतान भी मिले। कृषि उपज मंडियों में भीड़ न हो इसलिए निजी खरीदी केन्द्र भी शुरू किए गए हैं। खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिये भी पर्याप्त स्थान इस तरह निर्धारित किया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके और किसान कोरोना के संक्रमण से बच सके। निजी खरीदी केन्द्र के लिये कोई भी व्यक्तिए फर्मए संस्था अथवा प्र.संस्करण कर्ता संबंधित मंडी से 500 रूपये देकर अनुमति ले सकता है। यदि कोई मंडी का लायसेंसी है तो उसे अलग से प्रतिभूति जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों को यह भी सुविधा दी गई है कि अगर वे अपनी फसल मंडी में नहीं ला सकते तो वे उपज का नमूना मंडी में लाकर उसके आधार पर घोष विक्रय करा सके। किसान अगर चाहे तो वे व्यापारी के साथ आपसी सहमति से मंडी के बाहर भी उपज का क्रय.विक्रय कर सकते हैं। इसका रिकार्ड कृषि उपज मंडी द्वारा संधारित किया जायेगा और व्या
—Apr 22 2020 -
कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को देखते हुए जेलों में 5 मई तक मुलाकात पर प्रतिबंध ग्वालियर 22 अप्रैल कोरोना वायरस के संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचाव हेतु जेलों में बंदियों से मुलाकात 5 मई तक प्रतिबंधित रहेगी। केन्द्रीय जेल ग्वालियर के जेल अधीक्षक ने बताया कि कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बंदियों के बचाव हेतु जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार केन्द्रीय जेल ग्वालियर एवं सर्किल के तहत आने वाली जिला जेल दतियाए मुरैनाए भिण्डए सब जेल विजयपुरए अम्बाहए जौराए सबलगढ़ए मेहगांवए लहारए गोहदए डबराए सेंवढ़ा की जेलों में 5 मई 2020 तक जेल में बंद बंदियों से मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों से आने वाले उनके परिजनों की मुलाकात प्रतिबंधित की गई है। जेल अधीक्षक ग्वालियर ने सर्किल की सभी जिला एवं उप जेलों के अधीक्षकों एवं जेलरों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
—Apr 22 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












