ग्वालियर में बुधवार को 77 नमूनों की जांच निगेटिव आईं ग्वालियर 22 अप्रैल नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 77 नमूनों की जांच बुधवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल एक हजार 431 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैंए जिनमें से 1148 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 184 नमूनों की जांच आना अभी शेष है। ग्वालियर में कुल 7 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। एक पॉजिटिव मरीज का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 7 हजार 33 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 3 हजार 800 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 17 हजार 345 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। बुधवार को 58 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
Apr 22 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की दीं शुभकामनाएं
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने प्रेस वार्ता में बताई दो वर्ष की उपलब्धियाँ
सतना में संक्रमित रक्त चढ़ाने के प्रकरण में कड़ी कार्रवाई
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में लगातार 2 तिमाही से मध्यप्रदेश प्रथम
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









