-
-
-
-
एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओं की हुई गिरफ्तारी
—May 24 2021 -
भाजयुमो ने कमलनाथ का किया पुतलादहन
—May 24 2021 -
-
-
-
लूट के छह घंटे बाद दबोचा लुटेरा डॉक्टर की मां से की थी चेन लूट ग्वालियर। डॉक्टर की मां से चेन लूटने वाले आरोपी को छह घंटे में दबोच लिया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए थाना प्रभारी सहित अन्य स्टॉफ ने गलियों में लगे सीसीटीवी खंगाले और आरोपी के घर तक जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी से लूटी हुई चेन व पेण्डल बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी हैटीआई जनकगंज संजीव नयन शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी के पास रहने वाले डॉक्टर सुनील की 67 वर्षीय मां लीला देवी रविवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे छोटे बेटे के घर जा रही थी। अभी वह पुराने जनकगंज थाने के पास पहुंची तभी एक युवक आया और उनके गले पर झपट्टा मार कर डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन लूट ले गया। वारदात के बाद पीडि़ता ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी गलियों से होता हुआ भाग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लियाटीआई सहित जवान और अफसर मैदान मेंवारदात के बाद टीआई संजीव नयन शर्मा ने तीन टीमें बनाई और एक टीम पुराने बदमाशों की तलाश में तो दूसरी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की सर्चिंग के साथ ही तीसरी टीम संदेही की तलाश में जुटी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को लुटेरे का साफ सीसीटीवी फुटेज मिला और फुटेज के आधार पर लुटेरे के घर जा पहुंची। पुलिस ने लुटेरे को दबोचकर उससे लुटी गई सोने की चेन व पेंडल बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम गोविन्द उर्फ गोलू निम्बजा बताया है। साथ ही पता चला है कि वह ई रिक्शा चलाता है। पुलिस अफसरों को पूछताछ में उसने आर्थिक स्थिति खराब होने पर वारदात को अंजाम देना बताया है। अब पुलिस उसके पुराने रिकार्ड खंगाल रही है
—May 24 2021 -
अकेला देख किया दुष्कर्म, विरोध करने पर गोली मारने की धमकीभागने से पहले आरोपी को किया गिरफ्तार ग्वालियर। विवाहिता को अकेला देखकर पड़ोसी घर में पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के चुन्नी का पुरा की है। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दे गया। बदनामी के डर से विवाहिता शांत रही तो आरोपी उसका शोषण करने लगा। जब पीडि़ता शोषण से तंग आ गई और आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसके पति को गोली मारने की धमकी दीटीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना ने बताया कि थाना क्षेत्र के चुन्नी का पुरा निवासी 33 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसके पड़ोस में रहने वाले जग्गू बाथम ने विगत नवंबर माह में जब अकेली थी तो घर पर आया और जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। घमकी से परेशान पीडि़ता चुप रही तो आरोपी उसका शोषण करने लगा। अब जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसके पति को कट्टे से गोली मारने की धमकी दी। शोषण से परेशान पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी और उसे दबोच लिया
—May 24 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -













