निगमायुक्त ने देखा नाला सफाई का कार्य, तेजी से कार्य करने के दिए निर्देश
May 24 2021
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने सोमवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न नालों की सफाई का कार्य देखा तथा संबंधित अधिकारियों को तेजी से नाला सफाई का कार्य कराने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री वर्मा ने जागृति नगर, बेटी बचाओ चौराहा सिंधी कॉलोनी एवं लक्कड़ खाना क्षेत्र के नालों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएनगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा नाला सफाई के कार्य के निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई के साथ-साथ उनके चौक मुहाने भी आवश्यक रूप से खोले जाएं जिससे बारिश के समय कहीं भी जलभराव की समस्या ना हो और जहां भी ऐसे क्षेत्र पूर्व से ही चिन्हित हैं उन स्थानों पर योजना बनाकर आवश्यक कार्य पूर्ण करा दिया जाए जिससे आगामी बरसा सीजन में जलभराव की स्थिति ना बनेनिगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि नाला सफाई के लिए जो भी कर्मचारी नाले अथवा जीवन में उतरते हैं वह पूर्ण संसाधनों के साथ एवं दक्ष कर्मचारी ही इस कार्य को करें और अन्य कर्मचारियों की निगरानी में करें
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









