निगमायुक्त ने बैठक लेकर दवा वितरण एवं अन्य कार्यों की ली जानकारी

May 24 2021

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज विभागीय समीक्षा करते हुए दवा वितरण , संपत्तिकर के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने सहित वैक्सीनेशन आदि के कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । इसके साथ ही निगम के संपत्ति कर अमले द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान घर घर जाकर किए गए दवा वितरण के कार्य की सराहना कीनिगम मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री वर्मा ने कोरोना संक्रमण के दौरान निगम के अमले द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए दवा वितरण एवं वैक्सीनेशन व सैनिटाइजेशन आदि को लेकर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएबैठक में संपत्ति कर , जल कर व अन्य करों की वसूली की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान समय में सभी संपत्ति कर अधिकारी एवं अन्य अधिकारी संपत्तिकर से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों को जांच कर रिकॉर्ड सही कर लें तथा प्रॉपर्टी टैक्स की आईडी के साथ जलकर की आईडी भी जोड़ें। इसके साथ ही यदि उनमें कोई संशोधन है तो तत्काल कराएं