विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा

May 24 2021

ग्वालियर  विधायक  डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है विधायक श्री सिकरवार ने विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओ और जल्द उनके निराकरण के लिए कमिश्नर से बातचीत की है। विधायक श्री सिकरवार ने विधानसभा क्षेत्र में रिटायर्ड हो चुके या फिर किसी कारण से हटाए गए सफाई कर्मियों की जगह दूसरे सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने एवं विधानसभा के कई क्षेत्रों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटो की मरम्मत कर उन्हें बदलवाने सहित पानी और सीवर ,सड़क निमार्ण अम्रत के सीवर ओर सड़क संबंधी समस्याओ नलकूप खनन के सम्बंध में निगम कमिश्नर को अवगत कराया है। निगम कमिश्नर ने भी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन  विधायक श्री डॉ सतीश सिंह सिकरवार को दिया है