-
-
-
-
-
-
-
-
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान.एक साल पहले हुआ था विवाह ग्वालियर। पति से झगड़ा होने के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कच्छपुरा में आज बुधवार की सुबह करीब 5 बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि एक साल पहले ही मृतका का विवाह हुआ थामहाराजपुरा थाना क्षेत्र के कच्छपुरा निवासी रवि कुशवाह किसान है और आज बुधवार की सुबह उसकी पत्नी ज्योति कुशवाह (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय ज्योति ने फांसी लगाई थी। उस समय वह घर में अकेली थी। मामले का पता उस समय चला जब उसकी सास पड़ोस से वापस आई तो ज्योति फांसी के फंदे पर झूल रही थी। बहू को फंदे पर झूलते देखकर उसने शोर मचाया और शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया हैसुबह हुआ था विवादपुलिस पड़ताल में पता चला है कि सुबह रवि व ज्योति में किसी बात पर विवाद हुआ था और विवाद के बाद रवि खेत पर चला गया था। जबकि सास को पड़ोस में चली गई थी। इसी बीच ज्योति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने ज्योति के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी हैकर दिया अंतिम संस्कारजिस समय पुलिस को सूचना मिली। उससे पहले ही मृतका के ससुराल वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मौके से मृतका की अस्थिया तथा अन्य सामान जांच के लिए निगरानी में लिया है। पुलिस अब मायके वालों का इंतजार कर रही है, उनके बयान के आधार पर घटना की सत्यता का पता चलेगावर्जनएक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
—Jun 02 2021 -
प्रॉपर्टी डीलर की एक्टिवा पार ग्वालियर। घर पर खाना खाने आए प्रॉपर्टी डीलर की एक्टिवा एक चोर पार कर ले गया। घटना कोटेश्वर मंदिर के पास चंद्र नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो चोर के सीसीटीवी फुटेज भी मिले है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी हैग्वालियर थाना क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी शैरू राय पुत्र श्रीराम राय प्रॉपर्टी डीलर है। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह घर पर खाना खाने पहुंचे और अपनी एक्टिवा एमपी 07 एसजे 6413 दरवाजे पर खड़ी कर दी। पंद्रह मिनट बाद वह वापस दरवाजे पर पहुंचे तो एक्टिवा गायब थी। एक्टिवा चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर पास ही लगे सीसीटीवी खंगाले तो वारदात को अंजाम देते चोर के फुटेज मिले है। पुलिस ने फुटेज लेकर संदेही की तलाश शुरू कर दी है
—Jun 02 2021 -
पुरानी रंजिश पर पीटा और घर आकर की फायरिंग.माधौगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह की परेड़ की घटना ग्वालियर। छह माह पूर्व हुए विवाद का बदला लेने के लिए चार बदमाशों ने एक युवक की मारपीट कर दी मारपीट का शिकार युवक किसी तरह बचकर अपने घर पहुंचा तो आरोपी उसके घर जा पहुंचे और फायरिंग कर दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के हेमसिंह की परेड़ की हैमाधौगंज थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी हेम ङ्क्षसंह की परेड़ निवासी रवि राव घोरपड़े पुत्र रवि राव घोरपड़े ने शिकायत की है कि उसका छह माह पूर्व निखिल उर्फ निक्कू और पवन कुशवाह से हुआ था, उस समय उनके बीच राजीनामा हो गया और बीती रात वह बाजार से सामान लेकर वापस घर आ रहा था। अभी वह मूर्ति चौराहे पर पहुंचा था कि तभी उसका सामना निखिल कुशवाह उर्फ निक्कू, पवन कुशवाह , भीम परिहार, कुलदीप शर्मा मिले और उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर वह अपने घर पहुंचा तो आरोपी उसके घर आ गए और कट्टे से फायरिंग कर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मारपीट व फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 02 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -














