सोना-चांदी व्यापारी को डेढ़ लाख का लगाया चूना, पीडि़त व्यापारी ने पुलिस थाने में की शिकायत
Jun 03 2021
ग्वालियर। नकली सोने का हार देकर एक ठग सराफा कारोबारी से सोने की सात अंगूठी ठग ले गया। वारदात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के उरवाई गेट के पास की है। घटना का पता उस समय चला जब काफी देर बाद भी ठग जेवर लेकर नहीं लौटा तो कारोबारी ने हार को कसौटी पर कसा तो पता चला कि हार नकली है। हार नकली होने का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर स्थित उरवाई गेट निवासी गजेंद्र सिंह यादव पुत्र भंवर सिंह यादव पेशे से सराफा कारोबारी है और उनकी टोपी बाजार में शिवम ज्वेलर्स के नाम से सोने व चांदी के जेवर की दुकान है। सुबह एक युवक उनके घर पर आया और बताया कि उन्हें सोने की अंगूठियां खरीदनी है। जिस पर उन्होंने उसे सोने की अंगूठी दिखाई तो उसने सात अंगूठी पसंद की।
घर दिखाने की कहकर ले गया
अंगूठी पसंद आने के बाद युवक ने कहा कि वह अंगूठी घर दिखा कर आता है और इसके एवज में वह अपना सोने का हार दे गया। इसके बाद वह इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं आया। करीब दो घंटे बीतने के बाद भी जब युवक वापस नहीं आया तो गजेन्द्र ने दुकान से सोना चेक करने की कसौटी मंगाई तो पता चला कि हार नकली है। इसका पता चलते ही वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि ठग ने खुद को फूलपुर गांव का रहने वाला बताया। फूलपुर में उसके समाज के लोग रहते हैं और इस पर उन्हें विश्वास हो गया और उसने पूरे गांव की जानकारी भी ली थी। युवक जानकार था और उसे पूरे गांव की जानकारी थी, इसलिए वह उस पर विश्वास कर गए और बगैर हार की जांच किए ही उन्होंने अंगूठी दे दी।
सीसीटीवी में घटना कैद
पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो ठग के स्पष्ट फुटेज मिले हैं। पुलिस ने फुटेज लेने के साथ ही ठग की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब आस-पास के सीसीटीवी खंगाल कर यह पता लगा रही है उसके साथ और कौन-कौन था और वह किस गाड़ी से आया था। बहोड़ापुर थाना टीआई अमरसिंह सिकरवार का कहना है कि सराफा कारोबारी से एक ठग नकली हार देकर सोने की सात अंगूठी ठग कर ले गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठग की तलाश की जा रही है। जल्द ही ठग को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









