2 मर्डर करके पुलिस से कहता था- डॉन हूं, मुझे पकडऩा मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, पर पकड़ा गया
Jun 03 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में लॉकडाउन में 3 दिन में 2 मर्डर करके एक बदमाश खुद को डॉन समझने लगा। वह अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के डॉयलाग- डॉन को पकडऩा मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है... दोहरा कर पुलिस को चैलेंज भी कर रहा था। पुलिस को उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित करना पड़ा। वह फिर किसी वारदात को अंजाम देने आया था। इससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पप्पू यादव को सूचना मिली थी कि अप्रैल में पनिहार और माधवगंज में तीन दिन में दो हत्याओं को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर राकेश वाल्मीकि निवासी गुड़ा गुड़ी का नाका, शहर में फिर किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इस पर उन्होंने क्राइम ब्रांच डीएसपी विजय सिंह को सूचना दी। साथ ही, अपनी टीम के साथ बदमाश की घेराबंदी की।
पुलिस ने बदमाश को उसके घर के पास से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। उसके पास से 315 बोर का एक कट्टा, दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े जाने के बाद उसे क्राइम ब्रांच थाना लाकर पूछताछ की, तो उसने दो हत्या करना कुबूल किया। फिलहाल उससे शहर की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
3 दिन में की थीं 2 हत्याएं
राकेश वाल्मीकि ने 14 अप्रैल 2021 को पनिहार के शालू पुरा इलाके में गोपाल कुशवाह से विवाद के बाद गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्या के बाद उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित हो गया था। अभी पुलिस उसे तलाश रही थी कि उसने तीन दिन बाद 17 अप्रैल 2021 को माधवगंज गुढ़ा तलैया के पास कफ्र्यू में घर के बाहर बैठे दिव्यांग विनोद कुमार कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले उसने दिव्यांग और ताश खेल रहे उसके साथियों से पैसे और सामान लूटने का प्रयास किया था। विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी।
पकड़ा गया आरोपी राकेश वाल्मीकि खुद को डॉन कहलवाना पसंद करता है। उस पर हत्या के दो, हत्या के प्रयास के 4, लूट के 2, चोरी के 6, आर्म्स एक्ट के 4 मामलों सहित 20 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









