आयुक्त शिवम वर्मा ने मुरार क्षेत्र में विभिन्न नालों का निरीक्षण किया
Jun 02 2021
ग्वालियर 02 जून नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने मुरार क्षेत्र में विभिन्न नालों का निरीक्षण किया तथा नाला सफाई का कार्य कर रहे कर्मचारियों से भी बात की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला सफाई के दौरान सफाई का कार्य कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए तथा उन्हें बूट, मास्क, ग्लव्स सहित अन्य सभी आवश्यक संसाधन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जावेंनिगमायुक्त श्री वर्मा ने मुरार स्थित शकुंतला पुरी, यमुना विहार, चाणक्यपुरी, दुष्यंत नगर आदि क्षेत्रों में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया तथा पोकलेन मशीन द्वारा किए जा रहे कार्य को देखा। इसके साथ ही कई स्थानों पर मैनुअली, कर्मचारियों द्वारा नाला सफाई का कार्य किया जा रहा था जिसे निगमायुक्त ने देखा तथा कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री संजय मेहता, अधिकारी श्री किशोर चैहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









