-
-
नाबालिग लापता, अपहरण का मामला दर्ज ग्वालियर। घर से सामान लेने के लिए निकली चौदह वर्षीय नाबालिग लापता हो गई। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा इलाके की है। नाबालिग के लापता होने का पता चलते ही परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। जनकगंज थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा निवासी चौदह वर्षीय नाबालिग छात्रा बीते रोज घर से सामान लेने के लिए बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद देर शाम तक वह वापस नहीं आई। छात्रा के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। छात्रा का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है15 वर्षीय छात्र लापताकंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ा गुढ़ी का नाका निवासी हरवीर सिंह कुशवाह प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज वह दोस्त से मिलने जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। छात्र के वापस नहीं आने पर परिजनों ने छात्र की तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। छात्र का पता नहीं चलने पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की है
—Jun 04 2021 -
घर में घुसकर छेड़ा, विरोध करने पर पीटा ग्वालियर। घर में अकेली महिला को देखकर एक मनचला अंदर जा पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ कर दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी इलाके की है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। घटना का शिकार पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गयाग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी इलाका निवासी 25 वर्षीय महिला घर में अकेली थी कि तभी पड़ोस मेें रहने वाला बंटू उर्फ अजय राय घर में पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। वारदात की शिकार पीडि़ता ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। घटना की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 04 2021 -
आए झपटे और लूट ले गए मोबाइल.सिरोल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहे के पास की घटना ग्वालियर। पार्ट टाइम जॉब से लौट रहे बारहवीं कक्षा के छात्र से बाइक सवार दो लुटेरे मोबाइल झपट ले गए। वारदात सिरोल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहे के पास बीती रात की है। वारदात के बाद छात्र ने शोर मचाया और लुटेरों के पीछे भागा, लेकिन वे बाइक को गति देकर भाग गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैसिरोल थाना क्षेत्र के सिरोल कॉलोनी निवासी मंयक एसवार पुत्र राकेश एसवार बारहवीं कक्षा का छात्र है और बारादरी पर एक मेडिकल स्टोर पर पार्ट टाइम जॉब करता है। बीती रात करीब साढ़े आठ बजे वह जॉब से वापस घर आ रहा था। अभी वह कलारी चौराहे के पास पहुंचा था कि तभी काली स्पेलण्डर बाइक से आए दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपट ले गए। वारदात के बाद छात्र ने बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैयह था बदमाशों का हुलिया
—Jun 04 2021 -
डॉक्टर से चेन लूट का प्रयास, बहादुरी दिखाई तो भागा लुटेराविश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कुलपति निवास के पास की घटना ग्वालियर। बंदिशें खत्म होते ही बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। बीती शाम मार्केट से सामान लेकर आ रही महिला डॉक्टर की बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूट का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट डॉक्टर से जैसे ही बदमाश ने चेन झपटने का प्रयास किया तो उसे पकडऩे का प्रयास किया। गले पर झपट्टा महसूस होते ही डॉक्टर ने बाइक सवार का हाथ पकड़ा तो लुटेरा घबरा गया और बाइक सहित गिरने से बचा। पीडि़ता ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो वह बाइक को गति देकर भाग गया। श्याम विला बलवंत नगर निवासी डॉक्टर मनिका वाष्र्णेय बीती शाम करीब पौने आठ बजे मार्केट से सामान खरीदकर वापस आ रही थी। अभी वह कुलपति निवास से होती हुई किडजी स्कूल के पास पहुंची थी कि तभी अचानक एक बाइक सवार पीछे से आया और उनके बगल में आते ही गले पर झपट्टा मार कर चेन लूट का प्रयास किया। अचानक गले पर हाथ महसूस होते ही वारदात की शंका में उन्होंने सामान का कैरीबेग छोड़कर झपट्टा मारने का प्रयास कर रहे बदमाश का हाथ पकड़ लिया। डॉक्टर के तेवर देख हुआ फरारजैसे ही बाइक सवार बदमाश अनियंत्रित हुआ महिला डॉक्टर उसकी तरफ लपकी तो महिला डॉक्टर के तेवर देखकर लुटेरा घबरा गया और बाइक लेकर भाग निकला। घटना की शिकार पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बताए हुलिए के आधार पर लुटेरे की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आयाबाइक की हेडलाइट बंद कर आया था बदमाशपीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाश काली बाइक पर सवार था और वह बगैर हेडलाइट ऑन किए ही पीछे से आया था, इसलिए उसे पता नहीं चल सकानमहिला डॉक्टर से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट का प्रयास किया था। महिला की सतर्कता के चलते वारदात टल गई। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे लूट का प्रयास करने वाले बदमाश को पकड़ा जा सके
—Jun 04 2021 -
ज्योति के अंधियारे जीवन में उजाले की दस्तक
—Jun 04 2021 -
-
-
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -














