कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा

Jun 04 2021

ग्वालियर।  कांग्रेस  की ओर से कलेक्ट्रेट  पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौपा गया है.ज्ञापन  से राष्ट्रपति महोदय से कोरोना संक्रमण संकट के दौरान देश में धीमी गति से हो रहे वैक्सीनेशन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा गया है ,कि कोरोना महामारी में भारत के हर परिवार के लोगों ने परेशानियां उठाई हैं और दुखदाई पीड़ा को झेला है। लेकिन इन सबके बीच मोदी सरकार ने कोरोना से लड़ने की अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभाई है और इस महामारी में देश के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। भाजपा सरकार लचर स्वास्थ्य सेवाओ की दोषी है। इसलिए कांग्रेस ने प्रतिदिन एक करोड़ वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने एवं भारत के हर नागरिक को यूनिवर्सल मुक्त वैक्सीनेशन दिलवाने के लिए कलेक्टर को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से ज्ञापन देने वालों में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  देवेंद्र शर्मा जी ,शहर जिला ग्रामीण अध्यक्ष  अशोक सिंह जी ,पूर्व मंत्री एवं विधायक  लाखन सिंह यादवजीग्वालियर पूर्व विधायक  डॉ सतीश सिंह सिकरवार जी, दक्षिण विधायक श्री प्रवीण पाठक जी,डबरा विधायक श्री सुरेश राजे जी एवं प्रदेश महासचिव श्री सुनील शर्मा जी मौजूद रहे