दरोगा सहित चार घरों के चटकाए तालेथाटीपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर की घटना ग्वालियर। एक ही रात में चोरों ने चार घरों में चोरी का प्रयास किया। दो जगह असफल होने के बाद चोर तीसरे घर से सोने व चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी स्थित राजीव नगर की है। वारदात का पता सुबह चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए डॉग स्क्वॉड सहित फिंगरपिं्रट एक्सपर्ट को मौके पर बुलावा लिया। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लगा हैथाटीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी स्थित राजीव नगर निवासी मानसिंह सब इंस्पेक्टर है और अभी भोपाल में पदस्थ है। यहां पर मकान की देखरेख के लिए उन्होंने किराएदारों को कुछ कमरे दिए हुए हैं। बीते रोज किराएदार अपने गांव हस्तिनापुर चले गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। इसी बीच चोरों ने धावा बोला और मकान के ताले तोडऩे का प्रयास किया। बाहरी गेट के ताले टूट गए, लेकिन अंदर इंटरकॉम लॉक होने पर वे वारदात में सफल नहीं हुए, तो किराएदार के कमरों के ताले तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन यहां पर भी सफल नहीं हुए। इसके बाद चोर पास ही रहने वाले विक्रम सिंह के घर पहुंचे और यहां पर भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगीजेवर सामान पारतीन जगह असफल होने के बाद चोर मानसिंह के पड़ोस में रहने वाले अमित दौहरे पुत्र सुरेश दौहरे के घर पर पहुंचे और जेवर-नगदी सहित अन्य सामान पार कर दिया। वारदात का पता सुबह चला जब लोगों ने चार घरों के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैपांच सौ मीटर में घूम कर वापस आया डॉगमामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलावा लिया। डॉग करीब पांच सौ मीटर के क्षेत्र में घूमकर वापस आ गया। इससे पुलिस अफसरों का मानना है कि चोर आस-पास का रहने वाला हो सकता है

Jun 04 2021