डॉक्टर से चेन लूट का प्रयास, बहादुरी दिखाई तो भागा लुटेराविश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कुलपति निवास के पास की घटना ग्वालियर। बंदिशें खत्म होते ही बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। बीती शाम मार्केट से सामान लेकर आ रही महिला डॉक्टर की बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूट का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट डॉक्टर से जैसे ही बदमाश ने चेन झपटने का प्रयास किया तो उसे पकडऩे का प्रयास किया। गले पर झपट्टा महसूस होते ही डॉक्टर ने बाइक सवार का हाथ पकड़ा तो लुटेरा घबरा गया और बाइक सहित गिरने से बचा। पीडि़ता ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो वह बाइक को गति देकर भाग गया। श्याम विला बलवंत नगर निवासी डॉक्टर मनिका वाष्र्णेय बीती शाम करीब पौने आठ बजे मार्केट से सामान खरीदकर वापस आ रही थी। अभी वह कुलपति निवास से होती हुई किडजी स्कूल के पास पहुंची थी कि तभी अचानक एक बाइक सवार पीछे से आया और उनके बगल में आते ही गले पर झपट्टा मार कर चेन लूट का प्रयास किया। अचानक गले पर हाथ महसूस होते ही वारदात की शंका में उन्होंने सामान का कैरीबेग छोड़कर झपट्टा मारने का प्रयास कर रहे बदमाश का हाथ पकड़ लिया। डॉक्टर के तेवर देख हुआ फरारजैसे ही बाइक सवार बदमाश अनियंत्रित हुआ महिला डॉक्टर उसकी तरफ लपकी तो महिला डॉक्टर के तेवर देखकर लुटेरा घबरा गया और बाइक लेकर भाग निकला। घटना की शिकार पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बताए हुलिए के आधार पर लुटेरे की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आयाबाइक की हेडलाइट बंद कर आया था बदमाशपीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाश काली बाइक पर सवार था और वह बगैर हेडलाइट ऑन किए ही पीछे से आया था, इसलिए उसे पता नहीं चल सकानमहिला डॉक्टर से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट का प्रयास किया था। महिला की सतर्कता के चलते वारदात टल गई। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे लूट का प्रयास करने वाले बदमाश को पकड़ा जा सके
Jun 04 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









