ताज़ा ख़बर    कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर जिले के कुलैथ में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित लगभग 87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिये की बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा कुलैथ क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया आत्मीय स्वागत  |    हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस  |    ग्वालियर में पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवेश पांडे ने पदवेश त्यागा  |     कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल  |    चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी बाहर से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण ग्वालियर 07 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन ने ग्वालियर जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो अन्य जिलों एवं राज्यों में मजदूरी, रोजगार धंधों एवं नौकरी करते थे या अपरिहार्य कारणों से अपने गृह जिले में आ रहे हैं। ऐसे लोगों का जिले की सीमा पर 8 स्थानों पर प्रवेश के समय स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने जिले की सीमा पर चिरवाई चैक प्वॉइंट पर प्रवेश के समय चिकित्सक की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की सीमा पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश करने पर 8 स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की है। इसके लिये प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक तथा अन्य अधिकारियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इन केन्द्रों के अतिरिक्त चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था हेतु जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री ए के शुक्ला चिकित्सक के रूप में डॉ. पराग गुप्ता, डॉ. मोहित दारावानी, डॉ. वासुदेव सिंह, डॉ. राहुल राजपूत, डॉ. दीपक सहित जल संसाधन विभाग के उपयंत्री श्री संतोष सिंह यादव, उपयंत्री श्री सुरेश बाबू शर्मा एवं उपयंत्री श्री एस के शर्मा को नियुक्त किया गया है।  |    मलखान सिंह पर हुई रासुका की कार्रवाई ग्वालियर 14 फरवरी 2020 जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा.3 ;2द्ध के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मलखान सिंह पुत्र सल्तान सिंह लोधी के विरूद्ध एनएसए ;राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनद्ध की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर की गई है। जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने थाना पुरानी छावनी के ग्राम जलालपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष पर पुरानी छावनी एवं महाराजपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहनेए जिससे लोक व्यवस्था को गंभीर संकट उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि के लिए निरूद्ध किया गया है।  |     युवक ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली  |    चन्द्रयान.2 इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूटा पीएम बोले आपने इतिहास रचा है  |     इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्  | 
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • संपर्क करें
Menu
  • होम

  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • संपर्क करें

होम / अपना शहर
  • अपना शहर,
    किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना
    —Feb 25 2024            
  • अपना शहर,
    डॉ. भगवान दास माहौर की जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आ ग्वालियर। पंडित चंद्रशेखर आजाद के साथी रहे एवं प्रसिद्ध लेखक कवि वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, झांसी के शेर के नाम से प्रसिद्ध डॉ. भगवान दास माहौर की 115 वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य  महासभा द्वारा आज 25 फरवरी रविवार को प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक सन्मती गार्डन जैन छात्रावास में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मांडिल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि समाज के गौरव डॉ. भगवान दास माहौर की 115 वीं जयंती 27 फरवरी को मनाई जाएगी। इसी उपलक्ष्य में 25 फरवरी रविवार को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाज के लगभग 20 डॉक्टर विभिन्न रोगों के अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सतीश सिंह सिकरवार (विधायक ग्वालियर पूर्व विधानसभा) एवं विशिष्ट अतिथि चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के कर कमलों से होगा। साथ ही साथ महासभा द्वारा समाज के निराश्रित लोगो को उनके जीवन यापन हेतु सहयोग राशि चेक द्वारा भेंट की जाएगी। शिविर में प्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष गुप्ता, मेडिसिन कार्डियोलॉजी के डॉ मनीष चांदिल, यूरोलोजिस्ट डॉ नीरज गुप्ता, प्लास्टिक सर्जन डॉ श्याम गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रवि चांदिल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ बीरेंद्र कुमार गुप्ता, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ सुमित गुप्ता, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ सुनील गुप्ता, सुरेंद्र कुमार बंसल बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप गुप्ता तथा डॉ राहुल गुप्ता, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ शुभम गुप्ता एवं डॉ रिद्धि गुप्ता, सर्जरी डॉ आशीष गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ चिंकी बंसल एवं डॉ आरती गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा सभी शहर वासियों से अपील करती है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठावे।
    —Feb 24 2024            
  • अपना शहर,
    विश्वकर्मा जन संगठन द्वारा भव्य चल समारोह एवं प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम आज ग्वालियर। विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश द्वारा भव्य चल समारोह एवं प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम किया जा रहा है। चल समारोह आज रविवार 25 फरवरी की सुबह 10 बजे फूलबाग चौराहे से कार्यक्रम स्थल मांढरे की माता के नीचे डॉक्टर भगवत सहाय सभागार पहुंचेगा साथ ही प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,  कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र जांगड़ा राज्यसभा सांसद हरियाणा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, मोहन सिंह राठौर विधायक भितरवार, अभय चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा, विनोद शर्मा, मनोज तोमर सभापति, इंद्रजीत सिंह, डॉ. तरुण मुरारी बापू, दिनेश गौड़, राजेश विश्वकर्मा आदि मोजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने यह जानकरी दी। प्रेसवार्ता में मोहन विश्वकर्मा, संतोख सिंह, हरिसिंह गौर, लखनलाल विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, डॉ.बेताल विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज विश्वकर्मा प्रदेश सचिव, टिंकू विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष ग्वालियर, रामबरन विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री, राजेंद्र विश्वकर्मा राजकुमार विश्वकर्मा इत्यादि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    —Feb 24 2024            
  • अपना शहर,
    बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में गौसेवा कर मनाया जन्मदिन ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा लगभग 5 वर्षो से निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह की सेवा में शनिवार को मंडल के सक्रिय सदस्य भाई नमन अवस्थी द्वारा उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनकताल बहोड़ापुर के पास स्थित गौशाला में 500 किलो हरे चारे एवं बानरों हेतु केले की सेवा की गई। मंडल के सदस्य आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारायण वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में निराश्रित वृद्धजनों को भोजन(फलाहारी) करवा कर मनाएगा। आज की सेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, संजीव गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।
    —Feb 24 2024            
  • अपना शहर,
    नि:शुल्क युवक युक्ति परिचय सम्मेलन आज, मंत्री कुशवाह  होंगे मुख्य अतिथि ग्वालियर। महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा की समाज कल्याण समिति समय-समय पर अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इसी कड़ी में मराठा समाज का नि:शुल्क परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।                     समाज कल्याण समिति के सभापति संजय सूर्यवंशी एडवोकेट एवं सभा के अध्यक्ष बालराजे शिन्दे ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतीयों के लिऐ सभा द्वारा आपसी मेल मिलाप एवं युवक-युवतियों के विवाह के लिऐ परिचय सम्मेलन का आयोजन आज 25 फरवरी 2024 को प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के मुख्य अतिथि में आयोजित किया जा रहा है। इससे समाज की एकता एवं मटकाव में युवक-युवतियों का सबंध गलत जगह ना हो जावे इस लिऐ सभा के द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में जो जोडे तय होगें अगर उनके द्वारा समाज कल्याण समिति से संपर्क किया जाता है तो समाज कल्याण समिति (मराठा बोर्डिंग) के द्वारा मराठा बोर्डिंग में नि:शुल्क विवाह सम्पन्न कराया जाने का प्रयास किया जावेगा। पत्रकारों बंधुओं से चर्चा करते हुऐ संजय सूर्यवंशी एवं बाल राजे शिन्दे  ने बताया कि सभा द्वारा दशहरा मिलन समारोह, शिवाजी जंयती, सिंधिया परिवार की जयंती, आदि कार्यक्रम समय-समय आयोजित किये जाते रहे है। प्रेस वार्ता के दौरान संजय सूर्यवंशी, बालराजे शिन्दे, रविन्द्र पाटनकर, सुरेश शिन्दे, पवन पवार, दिलीप जगताप, प्रकाश मदने, संजय फडतरे, बाबू साहब मदने, यशवंत राव बुधवत, मनोज मोरे, सचिन खानविलकर, रजींत सुर्वे आदि उपस्थित थे।
    —Feb 24 2024            
  • अपना शहर,
    गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने रिज्यूमे वर्कशॉप का आयोजन किया ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने युवाओं को करियर मार्गदर्शन के लिए रिज्यूमे वर्कशॉप का आयोजन सिटी सेंटर स्थित ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रॉफेशनल लाइफ में सफल बनाना है। वर्कशॉप में ट्रेनर के रूप में पूर्व छात्र आईआईएम कोझिकोड एवं बैंगलोर स्थित इंडीजीन कंपनी में प्रोग्राम मैनेजर हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे श्री हिमांशु ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रैक्टिकल करके रिज्यूमे बनवाया एवं उन्होंने युवाओं से बात करते हुए कहा कि उद्योग के अनुभवी पेशेवरों और रिज़्यूमे विशेषज्ञों द्वारा संबोधित होकर प्रतिभागियों को रिज़्यूमे बनाने में महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किया गया। वर्कशॉप में विभिन्न उद्योगों के लिए विशेषज्ञ रणनीतियों को साझा किया। जो कि भविष्य में किसी भी नौकरी के लिए व्यक्तिगत रूप से अनुकूलित करने की महत्वपूर्णता को बढ़ावा देगा एवं वर्कशॉप में रिज़्यूमे राइटिंग के नवीनतम रुझानों और बेस्ट प्रैक्टिसेस की जानकारी मिली युवाओं को मिली आवेदक ट्रैकिंग सिस्टम्स (ए.टी.एस.) के बारे में बताया और ऑनलाइन नौकरी के लिए अपने रिज़्यूमे को कैसे अनुकूलित करने के बारे में बताया गया। वर्कशॉप का संचालन अपर्णा शर्मा एवं आभार संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर अर्पित गुप्ता, अंशुल मिश्रा, अभिराज साहू, निकिता राजपूत,साक्षी भदौरिया, आर्यन साहू, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत,चिराग श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे।
    —Feb 24 2024            
  • अपना शहर,
    लापता नाबालिग बालिका गुजरात में मिली, युवक को जेल भेजा ग्वालियर। दस दिन पहले गायब हुई नाबालिग को पुलिस ने गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित राजपीपला से दस्तयाब किया है। नाबालिग के साथ मिले युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और जेल भेज दिया। पुलिस मुयालय के निर्देश पर जिले में गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। बीती 14 फरवरी को हजीरा की पीएचई कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। महिला ने यह भी बताया कि उसकी नाबालिग बेटी अपने साथ एक मोबाइल भी ले गई है। मामला कायम कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और हजीरा पुलिस की टीम नाबालिग की तलाश में इंदौर व झाबुआ भी गई। इसी दौरान पुलिस टीम को गायब हुई नाबालिक बालिका गुजरात में राजपीपला बस स्टैंड पर एक संदेही युवक के साथ मिल गई। पुलिस ने नाबालिक को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं संदेही युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया और जेल भेज दिया।
    —Feb 24 2024            
  • अपना शहर,
    समस्त थाना प्रभारी प्रतिदिन थाना बल के साथ इलाके में पैदल भ्रमण करें :आईजी पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द सक्सेना ने ली ग्वालियर जिले के थाना प्रभारियों की समीक्षा ग्वालियर। समस्त थाना प्रभारी सुबह और शाम की गणना में आवश्यक रूप से उपस्थित रहें और शाम की गणना के बाद मय फोर्स के क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण करें। इसके साथ ही यातायात पुलिस से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग भी करें। पैदल भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी आमजन से सतत संपर्क बनाए रखें, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जाग्रत हो। राजपत्रित अधिकारी भी समय-समय पर थाने में होने वाली गणना में उपस्थित होकर फोर्स को ब्रीफ करें। यह निर्देश पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित बैठक में ग्वालियर जोन के नवागत पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द सक्सेना ने जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को दिए। बैठक से पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया और थाने की भौगोलिक स्थिति तथा थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों व कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने में लंबित गंभीर व सनसनीखेज अपराधों के अभी तक लंबित रहने के संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिया। आईजी अरविन्द सक्सेना ने कहा कि गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की टीम बनाकर गिरफ्तारी के प्रभावी प्रयास किए जाएं। रोड एक्सीडेंट होने पर पुलिस अधिकारी रिस्पांस टाइम का विशेष ध्यान रखें, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। थाने में आने वाली प्रत्येक शिकायत को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर वैधानिक कार्रवाई की जाए। खासतौर से महिला संबंधी अपराधों की समय सीमा में गंभीरता से विवेचना की जाए। गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी में विलंब न करें। आईजी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे रात में एक बार आवश्यक रूप से हवालात को चेक करें। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए संमंस और वारंट की तामीली के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी सभी थाना प्रभारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी भी हालत में जुआ-सट्टा न पनपने दिय
    —Feb 24 2024            
  • राज्य,अपना शहर,
    करधई की लकड़ी से भरी बैलगाड़ी जब्त की ग्वालियर। ग्वालियर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत छोड़ा चौकी बीट नयागांव में शुक्रवार के तडक़े मैदानी वन अमले के द्वारा जंगल क्षेत्र में गश्ती की जा रही थी। इसी  दौरान जंगल की लकड़ी से भरी बैल गाड़ी आते हुए दिखी। वन अमले को देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ। जप्त बैलगाड़ी में  लगभग 3 कुंटल करधई प्रजाति की लकड़ी भरी हुई थी। लकड़ी से भरी बैलगाड़ी को विक्की फैक्ट्री स्थित ईंधन डिपो में सुपुर्द कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखदेव शर्मा के नेतृत्व में छोड़ा चोकी प्रभारी मुकेश शर्मा एवं चौकी का स्टॉफ शुक्रवार के तडक़े नयागांव में जंगल की सुरक्षा की दृष्टि से जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जंगल की ओर से एक बैल गाड़ी आते हुई दिखी। जिसमें जंगल की लकड़ी भरी  थी। बैलगाड़ी का पीछा किया गया तो आरोपी बैलगाड़ी को  छोड़  निकल गया। उक्त कार्रवाई में राजेंद्र शर्मा बबलू त्यागी सत्येंद्र राठौर एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा।
    —Feb 24 2024            
  • अपना शहर,
    लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा क्रिकेट कर्नीवाल रूपसिंह स्टेडियम में 25 फरवरी को
    —Feb 23 2024            
  • Prev
  •   1
  •   2
  •   3
  •   4
  •   5
  •   6
  •   7
  •   8
  •   9
  •   10
  • Next

संपादक

Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com

MP Info News

Invalid RSS feed URL.

ब्रेकिंग न्यूज़

  • बेटी की शादी, चोर घर का ताला तोड़ 20 लाख समेट ले गए.ताऊ के घर से भी बटोरा माल

    —02/10/2022
  • हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस

    —01/27/2021
  • मंत्री का बयान कलेक्टर जितवा देंगे चुनाव कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

    —09/17/2020
  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • वाणिज्यिक कर निरीक्षक निलंबित ग्वालियर 07 अप्रैल कोरोना महामारी से निपटने हेतु वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री दोहरे का मुख्यालय उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन कलेक्ट्रेट ग्वालियर रहेगा। कोरोना महामारी पर प्रभावी अंकुश नियंत्रणए बचाव एवं उपचार के संबंध में वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की बेला की बावड़ीए चौधरी का ढ़ाबा ग्वालियर पर प्रातरू 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी थी। लेकिन मंगलवार को एडीजी ग्वालियर रेंज एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपीलद्ध नियम 1966 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री दोहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री दोहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

    —04/07/2020

विज़िटर संख्या

अन्य ख़बरें

  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • खिलाडी अपने श्रेष्ठ प्रदर्षन से प्रतियोगिता को बनाएं रोमांचक: श्री मेहता 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता

    —03/24/2019
  • *हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *

    —03/23/2019
  • इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्

    —03/10/2019






  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • हमारे बारें में
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • Rss Feed