नि:शुल्क युवक युक्ति परिचय सम्मेलन आज, मंत्री कुशवाह होंगे मुख्य अतिथि ग्वालियर। महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा की समाज कल्याण समिति समय-समय पर अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इसी कड़ी में मराठा समाज का नि:शुल्क परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। समाज कल्याण समिति के सभापति संजय सूर्यवंशी एडवोकेट एवं सभा के अध्यक्ष बालराजे शिन्दे ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतीयों के लिऐ सभा द्वारा आपसी मेल मिलाप एवं युवक-युवतियों के विवाह के लिऐ परिचय सम्मेलन का आयोजन आज 25 फरवरी 2024 को प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के मुख्य अतिथि में आयोजित किया जा रहा है। इससे समाज की एकता एवं मटकाव में युवक-युवतियों का सबंध गलत जगह ना हो जावे इस लिऐ सभा के द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में जो जोडे तय होगें अगर उनके द्वारा समाज कल्याण समिति से संपर्क किया जाता है तो समाज कल्याण समिति (मराठा बोर्डिंग) के द्वारा मराठा बोर्डिंग में नि:शुल्क विवाह सम्पन्न कराया जाने का प्रयास किया जावेगा। पत्रकारों बंधुओं से चर्चा करते हुऐ संजय सूर्यवंशी एवं बाल राजे शिन्दे ने बताया कि सभा द्वारा दशहरा मिलन समारोह, शिवाजी जंयती, सिंधिया परिवार की जयंती, आदि कार्यक्रम समय-समय आयोजित किये जाते रहे है। प्रेस वार्ता के दौरान संजय सूर्यवंशी, बालराजे शिन्दे, रविन्द्र पाटनकर, सुरेश शिन्दे, पवन पवार, दिलीप जगताप, प्रकाश मदने, संजय फडतरे, बाबू साहब मदने, यशवंत राव बुधवत, मनोज मोरे, सचिन खानविलकर, रजींत सुर्वे आदि उपस्थित थे।
Feb 24 2024
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









