किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना

Feb 25 2024

ग्वालियर। किसानो द्वारा लगातार फसल की एमएसपी गारंटी योजना लागू करने को लेकर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में ग्वालियर विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के नेतृत्व में किला गेट चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया एवं केंद्र सरकार से किसानों के साथ अन्याय बंद करने की मांग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार पूंजी पतियों की सरकार है इनको गरीबों किसानों के दर से कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार किसानों पर अन्य कर रही है। ऐसा तो अंग्रेजों के राज्य में भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के साथ-साथ व्यापारी और नौजवान भी परेशान है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में नारा दिया जाता था। जय जवान जय किसान आज यह हालत हो गई है की बेचारा किसान भी मर रहा है और नौजवान भी। 
उन्होंने बताया कि किस तरह दिनदहाड़े व्यापारियों भाइयों के साथ लूट हो रही है छोटा व्यापारी किस तरह अपना परिवार पल रहा है यह किसी से छुपा नहीं है उन्होंने कहा कि मैं कि मैं पीडि़त व्यापारी से मिलकर आया हूं और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार किया जाए। वरना कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतरेगी कांग्रेस पार्टी किसानों नौजवानों और व्यापारियों के साथ उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी।