-
-
-
-
पुलिस के हाथ लगे दो संदेही, लूट के इरादे से आए थे बदमाशमामला रिटायर्ड दरोगा की हत्या का ग्वालियर। रिटायर्ड दबरोगा की हत्या के मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस के हाथ दो संदेही लगे है। जिनसे पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग लगे है। आरोपी लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे और दरोगा के जागने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर माल बरामदगी में जुट गई है। वहीं क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले थाटीपुर में हुई वरूण सिकरवार की हत्या में शामिल दो आरोपियों को यूपी के कानपुर से दबोच लिया है और पुलिस इन्हें वापस लाने के लिए रवाना हो गई हैज्ञात हो कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्रीविहार कॉलोनी में सोमवार की सुबह रिटायर्ड दरोगा मेघ सिंह की हाथ व पैर बंधी हुई लाश मिली थी मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने पूरे इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो कुछ फुटेज मिले थे जिनके आधार पर दो युवकों को क्राइम ब्रांच व बहोड़ापुर थाना पुलिस ने लिफ्ट किया है। इनसे वारदात की पूछताछ में हत्या का खुलासा करते हुए अहम सुराग भी मिले है अब पुलिस इन सुरागों की पड़ताल व रायफल सहित अन्य सामानबरामद करने में जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपियों में एक स्थानीय बदमाश तो दूसरा अन्य जिले का हैकानपुर में दबोचे आरोपीदो दिन पहले थाटीपुर थाना क्षेत्रकेदर्पणकॉलोनी में हुई वरूण सिकरवार की हत्या में शामिल दो बदमाशों राहुल शर्मा व कपिल भदौरिया को क्राइम ब्रांच व थाटीपुर थाना पुलिस ने दबोच लिया हैजबकि इनके दोअन्य साथी फरार है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर इनके फरार साथियों की पड़ताल के साथ ही हिरासत में लेकर ग्वालियर आने के लिए रवाना हो गई है। दोपहरदपुलिस टीम आरोपियों को लेकर ग्वालियर पहुंच जाएगी
—May 28 2021 -
लूटेरा पकड़ा, दो लूट की वारदात का हुआ खुलासामहाराजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई थी लूट ग्वालियर। सोमवार को हुई शिक्षक की पत्नी से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे को दबोच लिया है पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लुटेरे से शिक्षक की पत्नी से लूटी गए मंगलसूत्र के साथ ही एक अन्य लूटी गई चेन भी बरामद हुई है। पुलिस अब पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ कर शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों का खुलासा करने में जुट गई हैमहाराजपुरा थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया कि सोमवार को गाय को रोटी खिलाने जा रही अरूणा सिंह पत्नी बृजेन्द्र सिंह से पैदल आया एक लुटेरा मंगलसूत्र लूट ले गया था। वारदात की पड़ताल में पुलिस को कुछ फुटेज हाथ लगे और फुटेज के आधार पर पड़ताल की तो एक संदेही हाथ लगा। संदेही से पूछताछ की तो वह खुद को बेगूनाह बताता रहा। इसके बाद पुलिस ने आने जाने वाले रास्ते पर फुटेज चेक किए तो उसके क्लीयर फुटेज मिले तो पुलिस ने अपने स्तर पर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया। दो माह पूर्व भी की थी लूटपुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो एक वायू नगर में हुई एक अन्य लूट की वारदात का भी खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी ने पैदल जा रही महिला के गले से चेन झपटी थी। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई चेन बरामद करने के बाद अन्य वारदातों की भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता हैवर्जनशिक्षक की पत्नी से मंगलसूत्र लुटेने वाले लुटेरे को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद करने के साथ ही एक अन्य लूट का खुलासा हुआ हैरवि भदौरिया, सीएसपी महाराजपुरा
—May 28 2021 -
जा रहा था घर, मौत ने आ घेराहेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान ग्वालियर। ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना कंपू थाना क्षेत्र के शीतला रोड नौगांव के पास की है। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सिर के बल गिरा और उसके कानों से खून निकलने लगा। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दियापनिहार निवासी वीरू सिंह (26) पुत्र आदिराम सिंह एक गार्डन में काम करता है। बीते रोज वह अपना काम कर वापस अपने घर जा रहा था। अभी वह शीतला माता रोड स्थित नौगांव के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवारनेलापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह हवा में उछला और सिर के बल सड़क पर जिा गराकान से निकला खूनसड़क पर गिरते ही वीरू के कान से खून निकलने लगा और वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। जहां पर वीरू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक क्रमांक एमपी 07 एमडब्ल्यू 1764 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैहेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जानप्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वीरू के सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और अगर वह हेलमेट लगाए होता तो संभवत: उसकी जान बच जाती
—May 28 2021 -
उपचार के दौरान बंदी की मौत ग्वालियर। जेल में हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बंदी की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी हैराजगढ़ निवासी सुशील उर्फ सुनील शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र 38 साल केन्द्रीय जेल में हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी है। उसे वर्ष 2018 में स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार के लिए केन्द्रीय जेल लाया गया था। कुछ दिनों से उसकी हालत ज्यादा खराब चल रही थी, इसलिए चार दिन पहले उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बंदी की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया हैवर्जनउपचार के लिए राजगढ़ से आए बंदी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। बंदी हत्या के मामले मेें विचाराधीन था। कुछ समय से उसकी हालत कुछ ज्यादा खराब चल रही थीमनोज साहू, जेल अधीक्षक
—May 28 2021 -
बस बोलेरो की भिड़ंत, चार घायलमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के बंटू ढाबा के पास की घटना ग्वालियर। तेज रफ्तार आ रही बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार चार यात्री घायल हो गए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भिण्ड रोड स्थित बंटू ढाबा के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पतालपहुंचा दिया हैमहाराजपुरा थाना पुलिस ने बताया कि भिण्ड की तरफ से आ रही बोलेरो क्रमांक यूपी 75 एडी 4375 को सामने से मालनपुर जा रही बस क्रमांक एमपी 07 पी 2029 के चालक ने लापराही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो में सवार चार यात्री घायल हो गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि घायल हुए यात्री कहा के रहने वाले है और कहां पर जा रहे थे। हादसे के बाद बस का स्टॉफ व सवारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही गायब हो गए
—May 28 2021 -
गाली देने से रोका तो कर दी फायरिंग पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लाल घाटी में गाली दे रहे पड़ोसी को जब युवक ने रोका तो फायरिंग कर दी और धमकी दी। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मौक्े पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने बताया कि लाल घाटी निवासी दिनेश सिंह पुत्र जालिम सिंह भदौरिया प्राइवेट जॉब करते है। बीते रोज पड़ोस में रहने वाले जितेन्द्र सिकरवार व धु्रव सिकरवार ने उससे गाली गलौज कर दी। जब उसने गाली देने से इनकार किया तो आरोपियों ने कट्टा निकाल लिया और उस पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैपुराना चल रहा है विवादपीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि उसका पुराना विवाद आरोपियों से चल रहा है और कई बार वह धमकी देने के साथ ही गाली गलौज करते
—May 28 2021 -
जमीनी विवाद पर फायरिंग, तीन घायलहत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी फरार ग्वालियर। पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद पर बातचीत करने आए हमलावरों ने रायफल से फायरिंग कर दिया। घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के मस्तूरा में बीती रात करीब नौ बजे की है। फायरिंग में पिता-पुत्र सहित तीन घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैंथाना प्रभारी बेलगढ़ा शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के मस्तूरा निवासी अजय पुत्र प्रताप सिंह कल अपने घर पर पिता से बात कर रहे थे। तभी पास ही रहने वाले विक्रम जाट, शिवम, उमेश तथा एक अन्य बातचीत करने आए। विक्रम जाट से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बातचीत होने के दौरान उनके बीच विवाद होने लगा और रायफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देखकर सभी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पोषण धानुक, प्रताप और मजबूत को गोली लगी। गोली चलने का पता चलते ही पुलिस मौेके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें जेएएच रैफर किया। जहां पर उनकी हालत गंंभीर बनी हुई हैगांव में तनाव, पुलिस तैनातवारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे अपने घरों से गायब मिले। वहीं वारदात के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए पुलिस जवान तैनात किए हैं। जिससे फिर इस तरह की घटना ना हो सकेवर्जन जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैजयराज कुबेर , एएसपी देहात जमीनी विवाद पर फायरिंग, तीन घायल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी फरार फोटो- ग्वालियर। पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद पर बातचीत करने आए हमलावरों ने रायफल से फायरिंग कर दिया। घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के मस्तूरा में बीती रात करीब नौ बजे की है। फायरिंग में पिता-पुत्र सहित तीन घाय
—May 28 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












