पुलिस के हाथ लगे दो संदेही, लूट के इरादे से आए थे बदमाशमामला रिटायर्ड दरोगा की हत्या का ग्वालियर। रिटायर्ड दबरोगा की हत्या के मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस के हाथ दो संदेही लगे है। जिनसे पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग लगे है। आरोपी लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे और दरोगा के जागने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर माल बरामदगी में जुट गई है। वहीं क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले थाटीपुर में हुई वरूण सिकरवार की हत्या में शामिल दो आरोपियों को यूपी के कानपुर से दबोच लिया है और पुलिस इन्हें वापस लाने के लिए रवाना हो गई हैज्ञात हो कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्रीविहार कॉलोनी में सोमवार की सुबह रिटायर्ड दरोगा मेघ सिंह की हाथ व पैर बंधी हुई लाश मिली थी मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने पूरे इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो कुछ फुटेज मिले थे जिनके आधार पर दो युवकों को क्राइम ब्रांच व बहोड़ापुर थाना पुलिस ने लिफ्ट किया है। इनसे वारदात की पूछताछ में हत्या का खुलासा करते हुए अहम सुराग भी मिले है अब पुलिस इन सुरागों की पड़ताल व रायफल सहित अन्य सामानबरामद करने में जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपियों में एक स्थानीय बदमाश तो दूसरा अन्य जिले का हैकानपुर में दबोचे आरोपीदो दिन पहले थाटीपुर थाना क्षेत्रकेदर्पणकॉलोनी में हुई वरूण सिकरवार की हत्या में शामिल दो बदमाशों राहुल शर्मा व कपिल भदौरिया को क्राइम ब्रांच व थाटीपुर थाना पुलिस ने दबोच लिया हैजबकि इनके दोअन्य साथी फरार है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर इनके फरार साथियों की पड़ताल के साथ ही हिरासत में लेकर ग्वालियर आने के लिए रवाना हो गई है। दोपहरदपुलिस टीम आरोपियों को लेकर ग्वालियर पहुंच जाएगी
May 28 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









