जमीनी विवाद पर फायरिंग, तीन घायलहत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी फरार ग्वालियर। पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद पर बातचीत करने आए हमलावरों ने रायफल से फायरिंग कर दिया। घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के मस्तूरा में बीती रात करीब नौ बजे की है। फायरिंग में पिता-पुत्र सहित तीन घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैंथाना प्रभारी बेलगढ़ा शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के मस्तूरा निवासी अजय पुत्र प्रताप सिंह कल अपने घर पर पिता से बात कर रहे थे। तभी पास ही रहने वाले विक्रम जाट, शिवम, उमेश तथा एक अन्य बातचीत करने आए। विक्रम जाट से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बातचीत होने के दौरान उनके बीच विवाद होने लगा और रायफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देखकर सभी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पोषण धानुक, प्रताप और मजबूत को गोली लगी। गोली चलने का पता चलते ही पुलिस मौेके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें जेएएच रैफर किया। जहां पर उनकी हालत गंंभीर बनी हुई हैगांव में तनाव, पुलिस तैनातवारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे अपने घरों से गायब मिले। वहीं वारदात के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए पुलिस जवान तैनात किए हैं। जिससे फिर इस तरह की घटना ना हो सकेवर्जन जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैजयराज कुबेर , एएसपी देहात जमीनी विवाद पर फायरिंग, तीन घायल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी फरार फोटो- ग्वालियर। पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद पर बातचीत करने आए हमलावरों ने रायफल से फायरिंग कर दिया। घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के मस्तूरा में बीती रात करीब नौ बजे की है। फायरिंग में पिता-पुत्र सहित तीन घाय
May 28 2021
जमीनी विवाद पर फायरिंग, तीन घायल
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी फरार
फोटो-
ग्वालियर। पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद पर बातचीत करने आए हमलावरों ने रायफल से फायरिंग कर दिया। घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के मस्तूरा में बीती रात करीब नौ बजे की है। फायरिंग में पिता-पुत्र सहित तीन घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैं।
थाना प्रभारी बेलगढ़ा शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के मस्तूरा निवासी अजय पुत्र प्रताप सिंह कल अपने घर पर पिता से बात कर रहे थे। तभी पास ही रहने वाले विक्रम जाट, शिवम, उमेश तथा एक अन्य बातचीत करने आए। विक्रम जाट से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बातचीत होने के दौरान उनके बीच विवाद होने लगा और रायफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देखकर सभी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पोषण धानुक, प्रताप और मजबूत को गोली लगी। गोली चलने का पता चलते ही पुलिस मौेके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें जेएएच रैफर किया। जहां पर उनकी हालत गंंभीर बनी हुई है।
गांव में तनाव, पुलिस तैनात
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे अपने घरों से गायब मिले। वहीं वारदात के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए पुलिस जवान तैनात किए हैं। जिससे फिर इस तरह की घटना ना हो सके।
वर्जन
जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जयराज कुबेर , एएसपी देहात
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









