-
-
मेला में लगा ली भीड़, संचालकों पर मामला दर्ज ग्वालियर। कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम हो ही रहा है कि लोग फिर लापरवाह हो गए है। बीते रोज घाटीगांव थाना पुलिस ने बगैर परमिशन के मेला लगा कर भीड़ जुटाने पर मेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मेले का आयोजन करने वाले 16 लोगों पर आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि सूचना मिली थी कि घाटीगांव में उर्स मेले का आयोजन कर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटा ली है। सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी घाटीगांव आदित्य शुक्ला को पहुंचाया तो वहा पर सैकड़ो लोग उर्स में शामिल मिले। पुलिस ने तुरंत ही एकत्रित लोगों को वहां से रवाना कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि मेले का आयोजन चांद खान, सलीम खान, अजीज अली, हनीफ खान, इस्लाम खान, आमीन खान, शिब्बू शेख, हक्के शेख, अमीर आजम, गुड्डू खान, ढबोला खान, टिलुआ खान, नबाब, रियासत, समीर हुसैन और लल्ला सांई ने किया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैनहीं लगा था पिछले सालपड़ताल में पता चला है कि इससे पहले बीते साल उर्स का आयोजन कोरोना संक्रमण के चलते नहीं किया गया था और उससे पहले हर साल मेले के लिए परमिशन ली जाती थी
—Jun 25 2021 -
चोर कंटेनर से ले गए सवा दो लाख का माल.मोहना थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। ग्वालियर से राजगढ़ के लिए माल भर कर निकले चालक के कंटेनर का ताला तोड़कर चोर सवा दो लाख रुपए का माल पार कर ले गए। घटना मोहना थाना क्षेत्र हाइवे स्थित ढाबे की है। घटना का पता उस समय चला जब चालक शिवपुरी पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। मामले का पता चलते ही वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैराजगढ़ निवासी महेश बैरागी पुत्र हनुमान दास बैरागी पेशे से ड्राइवर है और अभी कंटेनर चला रहा है। दो दिन पहले वह ग्वालियर से इलेक्ट्रोनिक्स सामान भर कर निकला और जब मोहना हाइवे पर पहुंचा तो खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रूक गया। खाना खाने के बाद वह एक घंटे आराम करने के लिए ढाबे पर ही सो गया। इसके बाद वह अपने कंटेनर को लेकर रवाना हो गया। जब वह शिवपुरी पहुंचा और गाड़ी चेक की तो पता चला कि चोर कंटेनर से करीब सवा दो लाख रुपए से ज्यादा का सामान पार कर ले गए है। वारदात का पता चलते ही वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 25 2021 -
डॉक्टर की जमीन फर्जी बसीयत से हड़पी, मामला दर्जग्वालियर पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। एक डॉक्टर की जमीन की फर्जी बसीयत बनवाकर हड़पने का प्रयास करने वाले दंपति के खिलाफ ग्वालियर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टीआई ग्वालियर दीपक यादव ने बताया कि डॉक्टर मनीष रस्तोगी की जेपी गुप्ता बिल्डिंग के पास जमीन है और जमीन के पास ही एक कुंआ है। उनके बगल में ही रहने वाले प्रीतम सिंह किरार ने कुंआ से सटकर अवैध निर्माण करा लिया है। जिसका मामला न्यायालय में भी चला था। न्यायाालय ने भी जमीन का निर्णय उनके पक्ष में दिया था। इसके बाद प्रीतम किरार व उसकी पत्नी चंद्रा शर्मा ने श्याम बाबू शर्मा के साथ मिलकर फर्जी बसीयत करवाई, साथ ही बसीयत के कुछ ही समय बाद उक्त जमीन प्रीतम को बेच देना बताया। मामले का पता चलते ही पीडि़त ने मामले की शिकायत न्यायालय में लगाई, जिसमें सिद्ध हुआ कि बसीयत फर्जी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है
—Jun 25 2021 -
चोरी की सरसो खरीदने वाला व्यापारी व चोर पकड़े ग्वालियर। चोरी की सरसो खरीदने वाले व्यापारी व एक चोर को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मुरैना से दबोचा है। जबकि चोर गिरोह के चार सदस्य अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैपुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिगोरा गांव से चोरी गई साढ़े पांच लाख रुपए की सरसो बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों गिर्राज अग्रवाल तथा रमेश कुशवाह को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में गिर्राज अग्रवाल व्यवसायी है और उसने चोरी की सरसो खरीदी थी। पुलिस अब इस गिरोह के फरार चोरों सुशील, आशाराम, रिंकू तथा रामकिशन की तलाश मेें दबिश दे रही है। हालांकि अभी आरोपी अपने घरों से फरार मिले है। लेकिन उनकी सूचना मिली है कि वह बागचीनी इलाके में देखे गए है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जौरा और बागचीनी में दबिश दे रही हैयह है मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सिगौरा निवासी एजाज अहमद पुत्र कादर बक्स के तेल मिल की दीवार तोड़कर चोर करीब 75 क्विंटल सरसो कीमती करीब साढ़े पांच लाख रुपए की चोरी कर ले गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि चोर सरसो मुरैना की तरफ ले गए है। इसके बाद पुलिस ने तीन दिन मुरैना में डेरा डालकर चोरी गई सरसो और दो चोर दबोच लिए है
—Jun 25 2021 -
पुलिस पर फायरिंग करने वाला गुण्डा दबोचाबर्थडे पार्टी में फायरिंग के वीडियो भी हुए थे वायरल ग्वालियर। पुलिस पर फायरिंग कर फरार हत्या के प्रयास के आरोपी को जनकगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शंकर कॉलोनी गोल पहाडिय़ा से बीती रात दबोचा है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस को पड़ोसी की छत से उसके घर जाना पड़ा, तब कहीं आरोपी हाथ आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैटीआई जनकगंज संजीव नयन शर्मा ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि पुलिस पर गोलीबारी कर फरार हत्या के प्रयास का आरोपी चिन्ना उर्फ इमरान खान पुत्र अंजीम खान अपने घर शंकर कॉलोनी आया हुआ है। सूचना मिलते ही दो पुलिस टीम उप निरीक्षक रोहित चौधरी, केके पाराशर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जयपाल, आरक्षक अजब सिंह पटेल, मुरारी शर्मा, जितेन्द्र सक्सेना तथा नरेन्द्र के साथ तैयार की। पुलिस ने एक टीम को पड़ोसी के घर से छत के रास्ते चिन्ना के घर में उतारा और दूसरी टीम ने दरवाजे पर दस्तक दी तो आरोपी ने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन छत पर पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई और पूछताछ शुरू कर दी हैदो साल से था फरारपुलिस पड़ताल में पता चला है कि आरोपी पिछले दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा है। एक बार पूर्व में भी पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचने का प्रयास किया था, लेकिन वह पुलिस को गच्चा देकर छत के रास्ते भाग निकला था, उसकी आदत से परिचित पुलिस ने इस बार उसे घेरने के लिए छत की ही नाकाबंदी की थीमांगा था टेरर टैक्स कुछ दिन पहले आरोपी ने एक व्यवसायी को धमकी देकर टेरर टैक्स मांगा था, जिसका मामला भी जनकगंज थाने में दर्ज है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर एक बर्थ डे पार्टी में फायरिंग की थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थीपुलिस पर फायरिंग करने वाले गुण्डे को जनकगंज थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है
—Jun 25 2021 -
वीडियो गेम का झांसा, मासूम से किया गलत काम थाटीपुर थाना क्षेत्र के द्वारिकाधीश कॉलोनी निवासी नौ वर्षीय बालक अपने चचेरे भाई के साथ जूस पीने के लिए साठ फुटा रोड आया था। जब वह जूस पी रहे थे तो पास ही रहने वाले व्यक्ति ने उन्हें वीडियो गेम खिलाने के बहाने अपने घर में बुलाया और बालक के साथ गलत काम किया। जब बालक रोने लगा तो उसका चचेरा भाई वहां से भागने लगा तो गिर गया। जिस पर आरोपी घबरा गया और धमकाकर उन्हें भगा दिया। मामले की शिकायत पीडि़त ने अपने परिजनों से की और थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अनिल मौर्य उर्फ बड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 25 2021 -
तलाक दिलवाकर किया शोषण, शादी से मुकराघर में सो रहा था आरोपी , पुलिस ने धरा ग्वालियर। पति से अनबन हुई तो दोस्त मददगार बनकर आया और कुछ दिन सुलह कराने का प्रयास करने के बाद उसका ध्यान रखने और उसका साथ निभाने का वादा कर तलाक करा दिया। इसके बाद पिछले चार साल से शादी का वादा कर पीडि़ता का शोषण करता रहा। अब जब पीडि़ता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। घटना की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया हैंजनकगंज थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवती का विवाह कुछ साल पहले हु़आ था और उसका एक बेटा भी है। करीब चार साल पहले पति से अनबन होने पर वह मायके आ गई। इसी बीच उसकी मुलाकात शादाब से हुई। पति से अनबन का पता चलते ही शादाब ने उसकी मदद का वादा किया। पहले सुलह कराने का प्रयास किया, फिर उसने समझाया कि जो व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है, उसके साथ जीवन कैसे बिताओगी, साथ ही खुद शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने पति से तलाक करा दिया और उसके साथ शादी का झांसा देकर शोषण करने लगा। अब जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। धोखे का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया हैपहले पति फिर बेटे से भी कराया दूरतलाक के बाद शादाब ने उससे कहा था कि बेटा पति को दे देना, नहीं तो वह तलाक नहीं देगा और हम अपने बच्चे करेंगे। उसकी बातों में आकर उसने अपना बेटा पति को दे दिया थापीडि़ता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है
—Jun 25 2021 -
लक्ष्मीगज थोक सब्ज़ी मंडी चालू की जावे- हिन्दू महासभा,29 जून से हिन्दू महासभा आन्दोलन करेगी, अखिल भारत हिंदू महासभा ग्वालियर के ज़िला अध्यक्ष हरीदास अगवाल एवं ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने कहा कि लक्ष्मीगज थोक सब्ज़ी मंडी गत तीन माह से बंद पडी है ।जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुक़सान हो रहा है । वहीं सब्ज़ी मंडी के व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।सड़कों को अवरुद्ध कर सव्जी को अवैधानिक तरीक़े से बिक्री की जा रही है ।हिन्दू महासभा ने कलेक्टर महोदय जी को शीघ्र समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है अन्यथा हिन्दू महासभा दिनांक 29 जून से आन्दोलन करने पर मजबूर होगी ।चेतावनी देने वालो में बाबूलाल पाल,ओमप्रकाश कुशवाह,रामस्वरुप पाल ,सुरेंद्रराजपूत,प्रेमनारायण बाथम,पूरन सिंह कुशवाह,दामोदर कुशवाह,पापोली ठाकुर,बजेश झा, आनन्द माहोर,मनोज जाटव,मुकेश बघेल आदि मुख्य हैं
—Jun 25 2021 -
पत्रकार कॉलोनी को लेकर बैठक आयोजित
—Jun 25 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -










