पत्रकार कॉलोनी को लेकर बैठक आयोजित

Jun 25 2021

पत्रकार कॉलोनी को लेकर बैठक आयोजित पत्रकार कालोनी बिजली सहित सभी समस्याओ निराकरण   5 दिन में होगा ऊर्जा मंत्री तोमर ने जीडीए और बिजली  विभाग के अधिकारियो को दिए निर्देश ग्वालियर   मामा माणिकचन्द बाजपेई   पत्रकार कॉलोनी की सभी  समस्याओं का समाधान 5 दिन में किया जाएगा । यह बात आज 38 नंबर मंत्री निवास पर ग्वालियर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री पधुमन सिंह  तोमर ने कहीं । आज शुक्रवार को मामा माणिकचन्द बाजपेई पत्रकार कालोनी की समस्याओ को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री तोमर से मिलने पंहुचा । मंत्री तोमर ने पत्रकारों की समस्याओ को सुनकर जीडीए सी ई ओ गौर और बिजली विभाग के अधिकारी कटारे मौके पर बुलाकर पत्रकार कालोनी की बिजली पानी सहित अन्य सभी समस्याओ का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए साथ ही 15 दिन बाद संभागीय आयुक्त और कलेक्टर के साथ  पत्रकार कालोनी की समीक्षा  करने की बात कहीं । इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर , बरिष्ठ पत्रकार  चन्द्रवेश पांडे , रविन्द्र झारखरिया, राजेंद्र तलेगावकर,जोगेंद्र सैन,  ब्रजमोहन शर्मा , राज दुबे ,विनोद शर्मा , हरीश दुबे, रवि उपाध्याय, राजेश जायसवाल , विक्रम प्रजापति सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे मंत्री तोमर से  चर्चा करने करने के बाद  पत्रकारों की बैठक गाँधी रोड  सर्किट हाऊस पर दोपहर 2 बजे आयोजित की गई हैप्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मामा माणिक चंद्र बाजपेयी कॉलोनी के सभी हितग्राही पत्रकार साथियों को मंत्री तोमर से की चर्चा की जानकारी दी