वीडियो गेम का झांसा, मासूम से किया गलत काम थाटीपुर थाना क्षेत्र के द्वारिकाधीश कॉलोनी निवासी नौ वर्षीय बालक अपने चचेरे भाई के साथ जूस पीने के लिए साठ फुटा रोड आया था। जब वह जूस पी रहे थे तो पास ही रहने वाले व्यक्ति ने उन्हें वीडियो गेम खिलाने के बहाने अपने घर में बुलाया और बालक के साथ गलत काम किया। जब बालक रोने लगा तो उसका चचेरा भाई वहां से भागने लगा तो गिर गया। जिस पर आरोपी घबरा गया और धमकाकर उन्हें भगा दिया। मामले की शिकायत पीडि़त ने अपने परिजनों से की और थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अनिल मौर्य उर्फ बड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

Jun 25 2021