-
-
रिटायर्ड दरोगा और पटवारी के घर से जेवर-नगदी पार थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर की घटना ग्वालियर। एक रिटायर्ड दरोगा व पटवारी के घर का ताला चटकाकर चोर नगदी, जेवर व सामान पार कर ले गए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैथाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेवर नगर निवासी राम नारायण दिवाकर पुत्र मानपाल दिवाकर पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं और उनके मकान में किराए से अजय कुमार दौहरे रहते हैं। अजय कुमार दोहरे पटवारी है। पंद्रह दिन पहले राम नारायण दिवाकर शादी में परिवार सहित भिण्ड गए थे और घर की देखरेख की जिम्मेदारी पटवारी को दे गए थे। बीते रोज अजय अपनी ड्यूटी पर चला गया। इसी बीच चोरों ने दरोगा के घर के ताले चटकाकर नगदी बीस हजार रुपए सहित दो तोला सोने व आधा किलो चांदी के जेवर, 20 साडिय़ा पार कर दी। इसके बाद चोरों ने पटवारी के कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे 35 हजार नगदी सहित एक लैपटाप पार कर ले गए। वारदात का पता उस समय चला जब पटवारी ड्यूटी से आया तो ताले टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैमोबाइल, सोने की चेन ले गए चोरथाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पार टाल निवासी धर्मवीर पुत्र रणवीर वर्मा के घर बीती रात चोर छत के रास्ते आए और उसका मोबाइल तथा सोने की चेन पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब उसकी नींद खुली तो मोबाइल व चेन गायब थी। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैकैंटीन से नगदी व सामान चोरीथाटीपुर थाना क्षेत्र के जिला पंचायत कार्यालय स्थित कैंटीन में धावा बोलकर चोर सिलेण्डर, नगदी, पानी की नौ पेटी, कोल्डड्रिंक 6 पेटी, बिस्कुट के चार कार्टन, तीस किलो शक्कर चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 28 2021 -
आए थे घर वालों से मिलने, पुलिस ने दो धरे.हत्या के प्रयास में फरार थे आरोपी ग्वालियर। पुरानी रंजिश पर पीट-पीटकर अधमरा करने वाले हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी पिछले छह माह से फरार थे और बीती रात ही अपने परिजनों से मिलने आए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पता लगा रही है कि उनके फरार साथी कहां पर हंै। जबकि इस मामले में पुलिस 11 आरोपियों को अभी तक पकड़ चुकी हैटीआई महाराजपुरा प्रशांत सिंह यादव ने बताया कि नवंबर 2020 में बहादुरपुर में पूर्व रंजिश पर अरविन्द सिंह किरार व देवेन्द्र किरार का परिवार आमने-सामने आ गया था और दोनों ही तरफ से जमकर लाठी, सरिया व फरसे चले थे। हमले में कुल डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले दर्ज कराने के बाद दोनों पक्ष से नामजद आरोपी फरार हो गए थे। बीती रात सूचना मिली थी कि बहादुरपुर गांव में फरार आरोपी ध्रुव किरार व परमू किरार अपने घर आए हैं। सूचना मिलते ही एसआई श्यामसुन्दर, आरक्षक भीकम, संजय गुर्जर, ऐंदल गुर्जर, पंकज शर्मा आरोपी को पकडऩे के लिए पहुंचाया। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी धु्रव व परमू अपने घरों में आराम कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लियाछह माह बाद आए थे घरपकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पिछले छह माह से वह अपने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां पर रह कर फरारी काट रहे थे, और बीती रात ही परिजनों से मिलने आए थे, घर आने के बाद खाना खाकर आराम कर रहे थे कि तभी पुलिस ने दबोच लियायह पकड़े जा चुके हैंपुलिस ने अभी इस मामले में अरविन्द के पक्ष के राजवीर किरार, सुनील किरार, अरविन्द किरार तथा रमेश किरार को दबोचा है। जबकि देवेन्द्र के पक्ष से दामोदर किरार, मदन सिंह, देवेन्द्र किरार, ओमप्रकाश तथा प्रमोद को दबोचा है। अभी इस मामले में नौ अन्य आरोपी फरार हंैवर्जनहत्या के प्रयास के दो आरोपियों को महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा
—Jun 28 2021 -
अनियंत्रित हुआ ट्रक पलटा, ड्राइवर की मौत.मुरार थाना क्षेत्र भूमिया मंदिर के पास की घटना ग्वालियर। गिट्टी भरने ट्रक लेकर जा रहे चालक का नियंत्रण ट्रक से हट गया और ट्रक गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना मुरार थाना क्षेत्र के गणेश होटल के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। उसैदपुरा मुरैना निवासी सुल्तान सिंह पुत्र बदन सिंह पेशे से चालक है और अभी वह ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 3237 चला रहा है। बीते रोज वह मुरैना से गिट्टी भरने के लिए बिलौआ जा रहा था। अभी वह मुरार थाना क्षेत्र के भूमिया बाबा मंदिर के पास स्थित गणेश ढाबे से कुछ ही दूर पर पहुंचा था कि उसका ट्रक अनियंत्रित हो गया और गड्डे में जाकर पलट गया। जिससे ट्रक चला रहा सुल्तान ट्रक का कांच तोड़ते हुए बाहर निकल गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि सुल्तान ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर लिया है
—Jun 28 2021 -
लग्जरी लाइफ जीने वाला कारोबारी जेल में पसीना-पसीना.तलाश रहा है बाहर आने के रास्ते ग्वालियर। लग्जरी लाइफ जीने वाले दुष्कर्म के आरोपी कारोबारी धर्मवीर भदौरिया को जेल की गर्मी रास नहीं आ रही है। जेल में ना तो उसने ढंग से खाना खाया ओर ना ही पानी पिया है। हमेशा एसी में रहने वाले कारोबारी जेल की गर्मी में पसीना-पसीना हो रहा है। दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी धर्मवीर भदौरिया क्वारेटाइन टाइम पूरा करने के बाद अब जेल की सामान्य बैरक में बैरक में बंदियों के साथ रह रहा है। हमेशा आरामदेह बिस्तर पर सोने वाले कारोबारी की जेल की जमीन पर नींद उड़ी हुई है। इसलिए वह जेल से बाहर आने के रास्ते तलाश रहा हैसाथ रहने वाले बंदियों से रखता है दूरी.जिस बैरक में कारोबारी को रखा गया है, वहां पर अन्य अपराधों में पहुंचे बंदी भी है, लेकिन कारोबारी उनसे दूरी बनाकर रखता है। बैरक में पहुंचने के बाद अभी तक उसकी किसी से भी बातचीत नहीं हुई है और अगर कोई बंदी बात करना चाहता है तो वह उससे बात नहीं करता है। बैरक का रहन सहन भी उसे पंसद नहीं आ रहा है और वह रात- दिन करवटे बदलता रहता हैशुभचिंतक वकीलों की शरण में कारोबारी भदौरिया के शुभचिंतक ऐसे वकीलों के यहां पर चक्कर काट रहे जो कारोबारी की जमानत करा सके। हालांक कानून जानने वाले कहते है कि कारोबारी को जमानत मिले ऐसा मुश्किल ही हैजमानत का किया था प्रयासजेल में खराब स्वास्थ्य का कारण बताते हुए कारोबारी ने जमानत का प्रयास किया था, लेकिन उसे जमानत नहीं मिली। अब वह जमानत के नए रास्ते तलाश रहा है और फरियादियों से संपर्क कर उनके जानने वाले प्रयास कर रहे है कि वह जमानत का विरोध ना करेपुराना रिकार्ण भी जमानत में बाधाकारोबारी की जमानत में नाबालिग से दुष्कर्म के साथ ही उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज दुष्कर्म और मर्डर के मामले भी जमानत में रोड़ा बने हुए है
—Jun 28 2021 -
के्रडिट कार्ड एक्टिव का झांसा देकर डेढ़ लाख उड़ाए.क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने 48 हजार वापस कराए ग्वालियर। के्रडिट कार्ड को एक्टिव करने का झांसा देकर ठग ने रिटायर्ड कर्मचारी से जानकारी ली और उनके खाते से डेढ़ लाख रुपए की खरीदारी कर ली। घटना कुंद-कुंद अपार्टमेंट नाहर खाना लश्कर की है। ठगी का पता चलते ही पीडि़त क्राइम ब्रांच थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू करते हुए पीडि़त के खाते से गए 48 हजार रुपए को स्टॉप पैमेंट करा लिया है। जबकि खाते से गए एक लाख रुपए बचाने में क्राइम ब्रांच जुटी हुई हैकुंद-कुंद अपार्टमेंट नाहर खाना लश्कर निवासी कुशल चंद जैन विद्युत विभाग से सेवानिवृत हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक एक क्रेडिट कार्ड के लिए एप्लाई किया था। 21 जून को उन्हें के्रडिट कार्ड कोरियर द्वारा मिला। उसके अगले ही दिन उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कार्ड की जानकारी ली कि आ गया है कि नहीं और उसके बाद उसने उनकी जन्मतिथि सहित कुछ अन्य जानकारी बताई। इसके बाद कार्ड एक्टिव करने को कहते हुए कार्ड की लिमिट बनाने के बारे में बताया। इतनी जानकारी मिलने पर वह उसके झांसे में आ गया और जो वह पूछता गया, वह बताता गया। इस दौरान उनके मोबाइल पर कुछ ओटीपी भी आए, जिन्हें उन्होंने कॉल करने वाले को बता दियाआने लगे मैसेजओटीपी देते ही उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगे और पैसे निकलने की जानकारी मिली। उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया, लेकिन आरोपी ने कॉल अटेण्ड नहीं किया। तुरंत ही उन्होंने बैंक के नंबर पर कॉल कर कार्ड डिएक्टीवेट कराया, लेकिन तब तक ठग ने पांच बार में तीन लाख 46 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन किया। जबकि कुछ ट्रांजेक्शन फैल गए तो खाते से सिर्फ एक लाख सैतालीस हजार रुपए ही ठग निकाल पाया। यहां से की खरीदारीपीडि़त ने जब खाते से कटे हुए रुपए की जानकारी ली तो पता चला कि ठग ने मोबिकविक साइट से तीन बार और तीन बार हाउसिंग डॉट कॉम से खरीदारी कीशिकायत मिलते ही शुरू की कार्रवाईमामले की शिकायत मिलते ही उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह और धर्मेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ कार्रवाई में लगे और त्वरित कार्रवाई कर खाते से निकले 48 हजार रुपए वापस ब्लॉक करा लिए। साथ ही ठगी करने वाले की तलाश शुरू कर दी हैà
—Jun 28 2021 -
-
-
-
संतों ने दीप जलाकर किया शहीदों की शहादत को नमन
—Jun 27 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












