रिटायर्ड दरोगा और पटवारी के घर से जेवर-नगदी पार थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर की घटना ग्वालियर। एक रिटायर्ड दरोगा व पटवारी के घर का ताला चटकाकर चोर नगदी, जेवर व सामान पार कर ले गए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैथाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेवर नगर निवासी राम नारायण दिवाकर पुत्र मानपाल दिवाकर पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं और उनके मकान में किराए से अजय कुमार दौहरे रहते हैं। अजय कुमार दोहरे पटवारी है। पंद्रह दिन पहले राम नारायण दिवाकर शादी में परिवार सहित भिण्ड गए थे और घर की देखरेख की जिम्मेदारी पटवारी को दे गए थे। बीते रोज अजय अपनी ड्यूटी पर चला गया। इसी बीच चोरों ने दरोगा के घर के ताले चटकाकर नगदी बीस हजार रुपए सहित दो तोला सोने व आधा किलो चांदी के जेवर, 20 साडिय़ा पार कर दी। इसके बाद चोरों ने पटवारी के कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे 35 हजार नगदी सहित एक लैपटाप पार कर ले गए। वारदात का पता उस समय चला जब पटवारी ड्यूटी से आया तो ताले टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैमोबाइल, सोने की चेन ले गए चोरथाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पार टाल निवासी धर्मवीर पुत्र रणवीर वर्मा के घर बीती रात चोर छत के रास्ते आए और उसका मोबाइल तथा सोने की चेन पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब उसकी नींद खुली तो मोबाइल व चेन गायब थी। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैकैंटीन से नगदी व सामान चोरीथाटीपुर थाना क्षेत्र के जिला पंचायत कार्यालय स्थित कैंटीन में धावा बोलकर चोर सिलेण्डर, नगदी, पानी की नौ पेटी, कोल्डड्रिंक 6 पेटी, बिस्कुट के चार कार्टन, तीस किलो शक्कर चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है
Jun 28 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









