-
-
-
-
-
-
-
-
अस्पताल से नर्स का मोबाइल पार ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित वरदान अस्पताल से अज्ञात चोर नर्स का मोबाइल पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के पटरी रोड स्थित वरदान अस्पताल में क्षमा पुत्री कृपाल सिंह नर्स का काम करती है। बीते रोज वह मरीजों का उपचार कर रही थी, तभी अज्ञात चोर उनका मोबाइल पार कर ले गया
—May 21 2021 -
खेत की मेड काटने पर विवाद, फर्सा माराहत्या के प्रयास का मामला दर्ज ग्वालियर। खेत की मेड काटने का जब विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने लाठी फरसे से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घटना चीनौर थाना क्षेत्र के किशोरगढ़ की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैचीनौर थाना प्रभारी दीपक गौतम ने बताया कि किशोरगढ़ निवासी निरंजन सिंह किसान है और बीते रोज अपने पिता पैजाराम तथा चाचा रामदास के साथ खेत पर पहुंचे तो पड़ोसी खेत मालिक नारायण, पहाड़ सिंह, नरेन्द्र तथा गौतम अपने खेत में जेसीबी चलवा रहे थे और उन्होंने उनके खेत की मेड काट दी थी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी फरसे से हमला बोल दिया। हमले में निरंजन के पिता के सिर में तथा चाचा रामदास के हाथ में फर्सा लगा और आरोपियों ने निरंजन की लाठियों से मारपीट की। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है
—May 21 2021 -
शराब लेकर आ रहे तस्कर दबोचे ग्वालियर। अवैध शराब लेकर आ रहे दो तस्करों को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्टोन पार्क तथा बीलपुरा से पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने पचास लीटर शराब बरामद की हैपुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर शराब लेकर स्टोन पार्क इलाके में आने वाला है। सूचना मिलते ही एएसआई रविन्द्र कुशवाह, बृजेन्द्र सिंह तथा पुलिस जवानों को सूचना की तस्दीक के लिए पहुंचाया। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। जिसका पीछा कर पकड़ा और उससे बीस लीटर शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम महेश पुत्र दर्शन सिंह निवासी रूद्रपुरा बताया। उससे पूछताछ में पता चला कि उसका एक अन्य साथी नरोत्तम पुत्र बनवारी गुर्जर निवासी थर बीलपुरा में अवैध शराब बेच रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस ने बीलपुरा में दबिश दी और उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से तीस लीटर शराब बरामद की है
—May 21 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -














