खेत की मेड काटने पर विवाद, फर्सा माराहत्या के प्रयास का मामला दर्ज ग्वालियर। खेत की मेड काटने का जब विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने लाठी फरसे से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घटना चीनौर थाना क्षेत्र के किशोरगढ़ की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैचीनौर थाना प्रभारी दीपक गौतम ने बताया कि किशोरगढ़ निवासी निरंजन सिंह किसान है और बीते रोज अपने पिता पैजाराम तथा चाचा रामदास के साथ खेत पर पहुंचे तो पड़ोसी खेत मालिक नारायण, पहाड़ सिंह, नरेन्द्र तथा गौतम अपने खेत में जेसीबी चलवा रहे थे और उन्होंने उनके खेत की मेड काट दी थी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी फरसे से हमला बोल दिया। हमले में निरंजन के पिता के सिर में तथा चाचा रामदास के हाथ में फर्सा लगा और आरोपियों ने निरंजन की लाठियों से मारपीट की। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है
May 21 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









