-
-
पुरानी रंजिश पर पीटा और घर आकर की फायरिंग.माधौगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह की परेड़ की घटना ग्वालियर। छह माह पूर्व हुए विवाद का बदला लेने के लिए चार बदमाशों ने एक युवक की मारपीट कर दी मारपीट का शिकार युवक किसी तरह बचकर अपने घर पहुंचा तो आरोपी उसके घर जा पहुंचे और फायरिंग कर दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के हेमसिंह की परेड़ की हैमाधौगंज थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी हेम ङ्क्षसंह की परेड़ निवासी रवि राव घोरपड़े पुत्र रवि राव घोरपड़े ने शिकायत की है कि उसका छह माह पूर्व निखिल उर्फ निक्कू और पवन कुशवाह से हुआ था, उस समय उनके बीच राजीनामा हो गया और बीती रात वह बाजार से सामान लेकर वापस घर आ रहा था। अभी वह मूर्ति चौराहे पर पहुंचा था कि तभी उसका सामना निखिल कुशवाह उर्फ निक्कू, पवन कुशवाह , भीम परिहार, कुलदीप शर्मा मिले और उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर वह अपने घर पहुंचा तो आरोपी उसके घर आ गए और कट्टे से फायरिंग कर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मारपीट व फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 02 2021 -
गुटखा महंगा देने पर फायरिंग करने वाला धरा.हजीरा थाना पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। गुटखा के ज्यादा पैसे लेने पर हुए विवाद में फायरिंग करने वाले आरोपियो को हजीरा थाना पुलिस ने रेल पटरी के पास से दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियो से वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर लिया है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया एक आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में भी पकड़ा गया था और अभी जमानत पर हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो दिन पहले न्यू कॉलोनी नंबर एक में गुटाख महंगा देने के विवाद पर किराना व्यवसायी दमन अग्रवाल पर फायरिंग करने वाले आरोपी बंटी उर्फ अजय भदौरिया व नितिन जादौन रेलवे पटरी के पास दिखाई दिए है। सूचना मिलते ही एएसआई शैलेन्द्र ङ्क्षसह चौहान, आरक्षक जनक, श्रीकृष्ण, अशोक सिंह सिकरवार, राहुल राजावत व अनुज तिवारी के साथ दबिश दी और नितिन व अजय भदौरिया को दबोच कर उनसे वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर लिया हैअभिषेक हत्या काण्ड में जमानत पर है अजयपूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी अजय भदौरिया शहर के चर्चित अभिषेक तोमर हत्याकाण्ड में नामजद था और अभी जमानत पर आया है
—Jun 02 2021 -
घर से निकली मासूम, ट्रैक्टर ने कुचला बेहट थाना क्षेत्र के दंगियापुरा निवासी विजय सिंह पुत्र उत्तम सिंह किसान है और बीते रोज उनकी दो वर्षीय बेटी नमृता आंगन में खेल रही थी। खेलते हुए अचानक वह दौड़ते हुए बाहर आई, तो तेज रफ्तार आर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल नमृता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम का शव पीएम हाउस भेज कर आरोपी चालक बंटी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 02 2021 -
जमीन का सौदा कर सवा दो करोड़ की चपत.प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर मामला दर्ज ग्वालियर। सस्ती जमीन का झांसा देकर दस ठगों ने सवा दो करोड़ रुपए की चपत लगा दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित गिर्द क्षेत्र की है। ठगी का पता उस समय चला जब इसी जमीन का अनुबंध आरोपियों द्वारा किसी अन्य के नाम कर दिया। मामले का पता चलते ही पीडि़त उनके पास पहुंचा और पूर्व में हुए अनुबंध का हवाला दिया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। धमकी का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी हरिओम तोमर मालनपुर स्थित एक निजी कंपनी में अफसर है। वर्ष 2019 में उन्होंने गिर्द इलाके में 2.517 हैक्टेयर भूमि का अनुबंध पत्नी ममता तोमर के नाम से जगत ङ्क्षसह, सुगंध सिंह, रामहंस ङ्क्षसह, गोपाल सिंह, रामहेत, महेन्द्र ङ्क्षसह, रामनरेश, पूरन सिंह, सोबरन सिंह, राकेश सिंह गुर्जर से दो करोड़ तीस लाख रुपए में किया था। अनुबंध होने के बाद जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो ममता ने जमीन की रजिस्ट्री कराने को कहा तो उन्होंने जल्द ही रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया। इसी तरह उन्होंने कई वादे निकाल दिएदूसरी पार्टी से भी किया अनुबंधइसी बीच ममता तथा हरिओम को पता चला कि जिस जमीन का उनसे अनुबंध है उसी जमीन का अनुबंध जगत ङ्क्षसह, सुगंध सिंह, रामहंस ङ्क्षसह, गोपाल सिंह, रामहेत, महेन्द्र ङ्क्षसह, रामनरेश, पूरन सिंह, सोबरन सिंह, राकेश सिंह गुर्जर ने किसी और के नाम कर दिया है। जब वह विरोध करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दीराकेश ने मध्यस्थता के लिए थे एक लाखपीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए राकेश ने मध्यस्थता कराई थी और कमीशन के तौर पर एक लाख रुपए लिए थे। साथ ही राकेश धमकी देता था कि अगर उसे कमीशन नहीं दिया तो वह जमीन पर कोई काम नहीं होने देगाअब मिल रही है धमकियांपीडि़त ने बताया कि दूसरी पार्टी से अनुबंध करने के बाद से ही आरोपियों का कहना है कि जमीन को भूल जाओ, यदि तुम्हारे द्वारा सम्पत्ति पर कदम रखा या उसके संबंध में कोई कार्रवाई की, तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाà
—Jun 02 2021 -
-
-
तीन-तीन हजार के इनामी दबोचे.क्राइम ब्रांच व चीनौर थाना पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। युवक को आत्महत्या के लिए पे्ररित करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच व चीनौर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुट गई हैक्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी कि तीन-तीन हजार रुपए के आरोपी लज्जाराम जाटव व भान सिंह जाटव अपने घर आए हुए है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच व चीनौर थाना पुलिस की दो टीमें बनाई और एक साथ दोनों के घरों पर दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैबाबा को छुड़ाने के लिए मांग रहे थे रुपए थाना प्रभारी चीनौर दीपक गौतम ने बताया कि ऐरा गांव निवासी एक युवक बाबा रामपाल का भक्त था और बाबा को जेल से छुड़ाने के नाम पर आरोपियों ने उससे साठ हजार रुपए ऐठ लिए थे और साठ हजार रुपए की मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। उसके बाद जब मामला दर्ज किया तो आरोपी फरार हो गए थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी
—Jun 01 2021 -
दरवाजा तोड़ा, तब मिला तस्कर ग्वालियर। गैंगस्टर के भतीजे के साथ शराब तस्करी करने वाले एक तस्कर को हजीरा थाना पुलिस ने उसके चौड़े के हनुमान नगर में एक किराए के कमरे से बीती रात पकड़ा है। पुलिस से बचने के लिए तस्कर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और पुलिस को उसे पकडऩे के लिए दरवाजा तोडऩा पड़ा। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब तस्कर लाला क्राइम एक किराए के कमरे में चौड़े के हनुमान नगर में छिपा हुआ है। सूचना पर एएसआई शैलेन्द्र ङ्क्षसह चौहान, आरक्षक जनक, श्रीकृष्ण, लवकुश, राजेश, राहुल राजावत, अनुज तिवारी को लेकर दबिश दी तो आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब आधा घंटे तक दरवजा ना खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और आरोपी को दबोच लिया। अभी इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित अविनाश को पकड़ा है। जबकि अभी विवेक सिकरवार और कुशल तोमर की तलाश चल रही है
—Jun 01 2021 -
मां से छूटा हाथ तो वाहन से कुचल गया मासूम.पनिहार थाना क्षेत्र के हाइवे की घटना ग्वालियर। मां के साथ जा रहे तीन वर्षीय मासूम का हाथ मां से छूटा और वह कुछ पीछे रह गया। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक ने मासूम को कुचल दिया। घटना पनिहार थाना क्षेत्र के कोयला मंदिर के पास हाइवे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पनिहार थाना क्षेत्र निवासी साबिर खान पुत्र शहजाद खान किसान है। बीते रोज साबिर की पत्नी अपने तीन साल के बेटे छोटू के साथ खेत से घर की तरफ आ रही थी। लौटते में छोटू का हाथ छूट गया और वह पीछे रह गया। घर पहुंचकर मां को जब छोटू की याद आई तो वह वापस लौटी तो कोयला मंदिर के पास पहुंची तो छोटू खून से लथपथ पड़ा था, उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छोटू को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पीएम हाउस भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैतीन वर्षीय बालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मर्ग कायम कर आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी वाहन को पकड़ लिया जाएगाप्रवीण शर्मा, थाना प्रभारी पनिहारअज्ञात वाहन ने ड्राइवर को कुचलापुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बानमोर तिराहे पर आज मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। मृतक की पहचान शाजापुर निवासी राकेश उर्फ राजेश राजपूत पुत्र मनोहर राजपूत के रूप में हुई। पड़ताल की तो चला कि मृतक ट्रक चालक है और सोमवार की रात बानमोर से पानी की टंकियां भर कर निकला था। यहां पर उसका ट्रक खराब हो गया, इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को भेज दी। सूचना मिलते ही वे भी ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं
—Jun 01 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -











