आ रहे थे गमी से, मौत ने आ घेरा.मां, बच्चों सहित पांच की मौत, पांच घायल.बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी की घटना
Jun 02 2021
ग्वालियर। गमी में शामिल होकर लौट रहे दो परिवार लोडिंग पलटने से हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे मेें आधा दर्जन घायल हो गए। हादसा बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी घाटी पर आज सुबह करीब पौने आठ बजे की है। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों को जेएएच पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर घायलों का उपचार शुरू कर दिया हैहजीरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी लाखन ङ्क्षसह बैस सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। कुछ दिन पहले लाखन सिंह के बड़े भाई भूप सिंह का देहांत नरवर में हो गया था और लाखन अपनी पत्नी सीमा, बेटी सपना (18), बेटी संतोषी (6) बेटे कान्हा (12) तथा बहनोई सतीश तोमर निवासी रसूलाबाद, माया पत्नी विजय ङ्क्षसह निवासी चार शहर का नाका, हर्ष साहू तथा नीरज साहू के साथ फेरा करने गए थे। गमी में शामिल होने के बाद वह दो दिन वहीं पर रूके थे और आज सुबह नरवर से वापस आने के लिए निकले थे। वह तथा उनके परिवार के सदस्य लोडिंग क्रमांक एमपी 07 जीए 1697 में सवार थे और जब वह बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी घाटी पर पहुंचे तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और लोडि़ंग पलट गई। लोडिंंग पलटने से उसमें सवार सभी लोग घायल हो गएस्थानीय लोग पहुंचे, की मददहादसे का पता चलते ही आस-पास रहने वालों के साथ ही बिलौआ थाना पुलिस के साथ ही आंतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने घायलों को निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जेएएच पहुंची, यहां पर पुलिस ने सीमा, सपना, संतोषी तथा कान्हा के साथ ही विकास साहू निवासी नरवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल अन्य मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। जहां पर लाखन की हालत ज्यादा सीरियस बनी हुई हैरफ्तार तेज थी, पता ही नहीं चला कब हुआ हादसाघायलों ने बताया कि वाहन चालक काफी तेज स्पीड में वाहन चला रहा था। एक तो सड़क पर वाहनों की संख्या कम थी और सुबह का समय होने पर पूरी सड़क खाली थी। कई बार चालक को समझाने का प्रयास किया की गति कम कर ले, लेकिन वह नहीं समझा और हादसा हो गया। गाड़ी कब पलटी, उन्हें पता ही नहीं चला। उन्हें तो तब समझ में आया जब लोग मदद करने और उन्हें सम्हालने लगे। अगर गति पर चालक नियंत्रण रखता तो हादसा नहीं होताएक लोडिंग पलटने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोग एक ही परिवार के हंै। शेष घायल भी उनके रिश्तेदार हैं। घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









