-
-
घर से निकली मासूम, ट्रैक्टर ने कुचला बेहट थाना क्षेत्र के दंगियापुरा निवासी विजय सिंह पुत्र उत्तम सिंह किसान है और बीते रोज उनकी दो वर्षीय बेटी नमृता आंगन में खेल रही थी। खेलते हुए अचानक वह दौड़ते हुए बाहर आई, तो तेज रफ्तार आर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल नमृता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम का शव पीएम हाउस भेज कर आरोपी चालक बंटी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 02 2021 -
जमीन का सौदा कर सवा दो करोड़ की चपत.प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर मामला दर्ज ग्वालियर। सस्ती जमीन का झांसा देकर दस ठगों ने सवा दो करोड़ रुपए की चपत लगा दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित गिर्द क्षेत्र की है। ठगी का पता उस समय चला जब इसी जमीन का अनुबंध आरोपियों द्वारा किसी अन्य के नाम कर दिया। मामले का पता चलते ही पीडि़त उनके पास पहुंचा और पूर्व में हुए अनुबंध का हवाला दिया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। धमकी का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी हरिओम तोमर मालनपुर स्थित एक निजी कंपनी में अफसर है। वर्ष 2019 में उन्होंने गिर्द इलाके में 2.517 हैक्टेयर भूमि का अनुबंध पत्नी ममता तोमर के नाम से जगत ङ्क्षसह, सुगंध सिंह, रामहंस ङ्क्षसह, गोपाल सिंह, रामहेत, महेन्द्र ङ्क्षसह, रामनरेश, पूरन सिंह, सोबरन सिंह, राकेश सिंह गुर्जर से दो करोड़ तीस लाख रुपए में किया था। अनुबंध होने के बाद जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो ममता ने जमीन की रजिस्ट्री कराने को कहा तो उन्होंने जल्द ही रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया। इसी तरह उन्होंने कई वादे निकाल दिएदूसरी पार्टी से भी किया अनुबंधइसी बीच ममता तथा हरिओम को पता चला कि जिस जमीन का उनसे अनुबंध है उसी जमीन का अनुबंध जगत ङ्क्षसह, सुगंध सिंह, रामहंस ङ्क्षसह, गोपाल सिंह, रामहेत, महेन्द्र ङ्क्षसह, रामनरेश, पूरन सिंह, सोबरन सिंह, राकेश सिंह गुर्जर ने किसी और के नाम कर दिया है। जब वह विरोध करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दीराकेश ने मध्यस्थता के लिए थे एक लाखपीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए राकेश ने मध्यस्थता कराई थी और कमीशन के तौर पर एक लाख रुपए लिए थे। साथ ही राकेश धमकी देता था कि अगर उसे कमीशन नहीं दिया तो वह जमीन पर कोई काम नहीं होने देगाअब मिल रही है धमकियांपीडि़त ने बताया कि दूसरी पार्टी से अनुबंध करने के बाद से ही आरोपियों का कहना है कि जमीन को भूल जाओ, यदि तुम्हारे द्वारा सम्पत्ति पर कदम रखा या उसके संबंध में कोई कार्रवाई की, तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाà
—Jun 02 2021 -
-
-
तीन-तीन हजार के इनामी दबोचे.क्राइम ब्रांच व चीनौर थाना पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। युवक को आत्महत्या के लिए पे्ररित करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच व चीनौर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुट गई हैक्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी कि तीन-तीन हजार रुपए के आरोपी लज्जाराम जाटव व भान सिंह जाटव अपने घर आए हुए है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच व चीनौर थाना पुलिस की दो टीमें बनाई और एक साथ दोनों के घरों पर दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैबाबा को छुड़ाने के लिए मांग रहे थे रुपए थाना प्रभारी चीनौर दीपक गौतम ने बताया कि ऐरा गांव निवासी एक युवक बाबा रामपाल का भक्त था और बाबा को जेल से छुड़ाने के नाम पर आरोपियों ने उससे साठ हजार रुपए ऐठ लिए थे और साठ हजार रुपए की मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। उसके बाद जब मामला दर्ज किया तो आरोपी फरार हो गए थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी
—Jun 01 2021 -
दरवाजा तोड़ा, तब मिला तस्कर ग्वालियर। गैंगस्टर के भतीजे के साथ शराब तस्करी करने वाले एक तस्कर को हजीरा थाना पुलिस ने उसके चौड़े के हनुमान नगर में एक किराए के कमरे से बीती रात पकड़ा है। पुलिस से बचने के लिए तस्कर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और पुलिस को उसे पकडऩे के लिए दरवाजा तोडऩा पड़ा। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब तस्कर लाला क्राइम एक किराए के कमरे में चौड़े के हनुमान नगर में छिपा हुआ है। सूचना पर एएसआई शैलेन्द्र ङ्क्षसह चौहान, आरक्षक जनक, श्रीकृष्ण, लवकुश, राजेश, राहुल राजावत, अनुज तिवारी को लेकर दबिश दी तो आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब आधा घंटे तक दरवजा ना खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और आरोपी को दबोच लिया। अभी इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित अविनाश को पकड़ा है। जबकि अभी विवेक सिकरवार और कुशल तोमर की तलाश चल रही है
—Jun 01 2021 -
मां से छूटा हाथ तो वाहन से कुचल गया मासूम.पनिहार थाना क्षेत्र के हाइवे की घटना ग्वालियर। मां के साथ जा रहे तीन वर्षीय मासूम का हाथ मां से छूटा और वह कुछ पीछे रह गया। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक ने मासूम को कुचल दिया। घटना पनिहार थाना क्षेत्र के कोयला मंदिर के पास हाइवे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पनिहार थाना क्षेत्र निवासी साबिर खान पुत्र शहजाद खान किसान है। बीते रोज साबिर की पत्नी अपने तीन साल के बेटे छोटू के साथ खेत से घर की तरफ आ रही थी। लौटते में छोटू का हाथ छूट गया और वह पीछे रह गया। घर पहुंचकर मां को जब छोटू की याद आई तो वह वापस लौटी तो कोयला मंदिर के पास पहुंची तो छोटू खून से लथपथ पड़ा था, उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छोटू को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पीएम हाउस भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैतीन वर्षीय बालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मर्ग कायम कर आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी वाहन को पकड़ लिया जाएगाप्रवीण शर्मा, थाना प्रभारी पनिहारअज्ञात वाहन ने ड्राइवर को कुचलापुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बानमोर तिराहे पर आज मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। मृतक की पहचान शाजापुर निवासी राकेश उर्फ राजेश राजपूत पुत्र मनोहर राजपूत के रूप में हुई। पड़ताल की तो चला कि मृतक ट्रक चालक है और सोमवार की रात बानमोर से पानी की टंकियां भर कर निकला था। यहां पर उसका ट्रक खराब हो गया, इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को भेज दी। सूचना मिलते ही वे भी ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं
—Jun 01 2021 -
जंगल में बन रही थी जहरीली शराब.ओपी, ढक्कन, रैपर और क्वॉर्टर सहित पंद्रह पेटी शराब हुई बरामद.पनिहार थाना पुलिस ने घिरोली में की कार्रवाई ग्वालियर। पनिहार थाना पुलिस ने आज मंगलवार की सुबह घिरोली के जंगल में एक शराब फैक्ट्री पकड़ी है। यहां पर ओपी से जहरीली शराब बनाई जा रही थी। हालांकि पुलिस को देखकर करीब आधा दर्जन के करीब तस्कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से पंद्रह पेटी शराब के साथ ही पचास लीटर ओपी तथा खाली क्वार्टर के साथ ही ढक्कन व रैपर पकड़े हैं। फरार हुए तस्करों की तलाश में पुलिस के जवान जंगल में उतर गए एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि सूचना मिली थी कि घिरोली के जंगलों में अवैध शराब फैक्ट्री में शराब बनाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी पनिहार प्रवीण शर्मा व एएसआई मनोज शर्मा तथा पुलिस जवानों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने दबिश दी तो एक जगह आधा दर्जन के करीब युवक शराब बनाते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर भागने लगेपुलिस ने शराब तस्करों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए।यह सामान मिलापुलिस ने मौके से पंद्रह पेटी देशी शराब के साथ ही पचास लीटर ओपी से भरी केन, एक मशीन, पांच सैकड़ा खाली क्वॉर्टर, भारी मात्रा में रैपर तथा ढक्कन बरामद किए हंै। पुलिस ने बरामद शराब तथा बारदाने को निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर लिया हैदो थानों की पुलिस उतरी जंगल में पुलिस अफसरों का मानना है कि जहां पर शराब बन रही थी उसके आस-पास कोई अन्य ठिकाना भी तस्करों ने बनाया होगा। जहां पर बनी हुई शराब को रखा जाता होगा। इस ठिकाने के साथ ही फरार हुए तस्करों की तलाश में दो थानों की पुलिस जंगल में सर्चिंग कर रही है
—Jun 01 2021 -
दुकान का झांसा, लगाई दस लाख की चपत.थाटीपुर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ दर्ज किया मामला ग्वालियर। सस्ती दुकान दिलाने का झांसा देकर पेट्रोल पंप संचालक ने व्यवसायी को दस लाख रुपए की चपत लगा दी। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के झवर स्टेट की है। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब पेट्रोल पंप संचालक ने रजिस्ट्री नहीं की तो पीडि़त ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैसिटी सेंटर निवासी रंजीत सिंह पुत्र मृदुलेश कुमार पेशे से व्यवसायी है और उनकी सिटी सेंटर में सिंह ऑप्टीकल के नाम से शॉप है। वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात जितेन्द्र शर्मा से हुई। जितेन्द्र शर्मा पेट्रोल पंप संचालक है और उनका गोहद में पेट्रोल पंप है। जितेन्द्र ने उन्हें बताया कि एक दुकान उनकी थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर प्लाजा झवर स्टेट में है और उन्हें वह बेचना है। दुकान भी वह सस्ती दिला देंगे। उनकी बातों में आकर वह 11 लाख रुपए में दुकान लेने के लिए तैयार हो गए और वर्ष 2018 में उन्होंने दस लाख रुपए देकर दुकान का एंग्रीमेंट करा लिया और पचास हजार रुपए रजिस्ट्री देने के समय तय हुआ थापहले टहला रहा फिर मिलना किया बंद जब उन्होंने रजिस्ट्री का दबाव बनाया तो पहले वह उन्हें टहलाते रहे और फिर मिलना तथा रिप्लाई देना बंद कर दिया। जब वह उनके घर पर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें धक्के देकर भगा दिया और उनकी पत्नी ने झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी। जिसके बाद वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। एक दिन पहले ही पकड़ा गया है जितेन्द्र शर्माबताया गया है कि जितेन्द्र पर कई मामले दर्ज हंै और बीते रोज ही पुलिस ने उसे पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य मामलों में भी पड़ताल कर रही हैपेट्रोल पंप संचालक जितेन्द्र शर्मा के खिलाफ ठगी का एक व्यवसायी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी आरोपी पर अन्य मामले दर्ज है और एक दिन पहले ही उसे पकड़ा गया है
—Jun 01 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -











