-
-
सिंघिया की सुरक्षा में चूक 14 संस्पेंड
—Jun 21 2021 -
जेठ ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज ग्वालियर। छोटे भाई की नवविवाहित पत्नी को अकेला देखकर जेठ कमरे में पहुंचा और छेड़छाड़ कर दी। आंख खुली तो पीडि़ता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे व उसके पति को मारने की धमकी दे दी। धमकी का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के भदरोली निवासी 23 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसका पति बाहर जॉब करता है। कुछ दिन पहले जब वह अपने कमरे में सो रही थी कि तभी उसके पति के बड़े भाई कमरे में आया और सोते में उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसके पति को जान से मार देगा। उस समय तो पीडि़ता घर में अकेली थी इसलिए शांत रही और पति को घटना की जानकारी देकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर जेठ पर मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 21 2021 -
दुकान के ताले चटकाकर नगदी, सामान ले गए चोर.माधौगंज थाना क्षेत्र के राक्सी पुल की घटना ग्वालियर। दुकान के ताले चटकाकर चोर नगदी 43 हजार रुपए सहित करीब डेढ़ लाख का माल पार कर ले गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सीपुल के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैमाधौगंज थाना क्षेत्र के केडी प्लाजा फ्लेट नंबर 103 निवासी पिं्रस मित्तल पुत्र चंद्रप्रकाश मित्तल व्यवसायी है और उनकी रॉक्सी पुल पर ही मित्तल स्पेयर पार्टस शॉप है और यहां पर टीवी, फ्रिज व एसी की रिपेयरिंग होती है। बीती रात दुकान का काम खत्मकर वह घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो आधा शटर खुला मिला। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैयह सामान गया चोरीपीडि़त ने बताया कि चोर उनकी दुकान के गले में रखे 43 हजार रुपए के साथ ही एक लैपटाप, दो एलईडी, 5 बंडल कापर पाईप, एक बाक्स कापर स्क्रेप, दो एसी की पीसीबी, चार मोटर कापर स्पिन वाशिंग मशीन की, एक कंप्रेशर फ्रिज का दो बाक्स, चोरी गए है
—Jun 21 2021 -
पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर लगाई पौने दो करोड़ की चपत ग्वालियर। पेट्रोलपंप खुलवाने के नाम पर भारतीय बायो डीजल कंपनी के कंपनी हेड सहित तीन ने दो व्यवसायी व एक सीआरपीएफ जवान को लाखों रुपए की चपत लगा दी। साथ ही जमीन लेने और मशीने लगाने में करोड़ो रुपए खर्च करा दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर की है। घटना का पता उस समय चला जब पैमेंट करने सहित सभी काम पूरे होने के बाद भी जब पेट्रोल पंप चालू नहीं हुआ तो जानकारी जुटाई तो पता चला कि इनके पास बायो डीजल वितरण करने की अनुमति ही नहीं है। ठगी का शिकार थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैमुरार निवासी मुकेश सिंह पुत्र रामकल सिंह पेशे से व्यवयासायी हैं, उनकी मित्रता व्यवसायी राकेश ङ्क्षसह पुत्र जगदीश सिंह निवासी देवरी जिला भिण्ड और सीआरपीएफ जवान दिनेश सिंह राजावत पुत्र प्रतिपाल सिंह राजावत निवासी गुढ़ी-गुढा का नाका से है। कुछ समय पूर्व उन्होंने एक विज्ञापन देखा था, जिसमें बायो डीजल पंप खोलने व डिलरशिप का विज्ञापन था। उसमें दिए नंबरों पर बात की तो उन्हें कंपनी के सिटी सेंटर स्थित आफिस बुलाया। जिस पर वह तथा उनके मित्र भी डिलरशिप लेने के लिए पहुंचे। यहां पर कंपनी के ग्वालियर हेड गौरव शर्मा व कर्मचारी प्रियंका उर्फ प्रिया सुलेरे से मुलाकात हुई। सभी बातचीत तय होने के बाद वह डीलरशिप लेने के लिए तैयार हो गए और इसके बाद गौरव ने उनकी बातचीत कंपनी के एमडी शैलेन्द्र सिंह से बातचीत कराई। मुकेश ने जमीन लेने सहित मशीने लगाने सभी औपचारिकता पूरी कर करीब एक करोड़ पंद्रह लाख रुपए खर्च कर दिए। इसी तरह राकेश ने करीब पचास लाख और दिनेश ने करीब 18 लाख रुपए लगा दिए। इसके बाद वह इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वाासन देते रहे। काफी परेशान होने के बाद उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि इनके पास तो बायो डीजल वितरण करने की अनुमति ही नहीं हैपीडि़तों की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
—Jun 21 2021 -
नवविवाहिता फांसी पर झूली.एक साल पहले हुआ था विवाह ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरा की है। घटना का पता उस समय चला जब परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया हैमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरा निवासी मोनिका (22) पत्नी प्रेमराज ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना का पता शाम करीब छह बजे चला जब परिजन उसे बुलाने आए तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजनों ने खिड़की तोड़ी और अंदर पहुंचे तो अंदर वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी हैएक साल पहले हुई है शादीपुलिस जांच में पता चला है कि मृतका मूलत: शिवपुरी की रहने वाली है और एक साल पहले ही उसका विवाह हुआ है। अभी उसका कोई बच्चा भी नहीं है। पुलिस जांच में अभी पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाई हैस्कूटी फिसली, युवक की मौतपुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू के पास स्कूटी फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि मृतक सिकंदर कंपू स्थित सांई विहार कॉलोनी निवासी गया प्रसाद पुत्र वंशीराम कुशवाह है और वह रिश्तेदारी में किसी काम से आया था और काम खत्म कर वापस घर जा रहा था। पुलिस ने मृतक का शव पीएम हाउस भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
—Jun 21 2021 -
दीवार तोड़ी, ले गए साढ़े पांच लाख की सरसो.पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सिगौरा की घटनाग्वालियर। एक तेल मिल की दीवार तोड़कर चोर 75 क्विंटल सरसो चोरी कर ले गए। वारदात पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सिगौरा गांव की है। घटना का पता सुबह चला जब पीडि़त तेल मिल पर पहुंचा तो दीवार टूटी मिली और अंदर रखी सरसो गायब थी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो पता चला कि चोर सरसो ट्रैक्टर में भरकर मुरैना की तरफ गए है। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन चोर हाथ नहीं आए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैपुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सिगौरा निवासी एजाज अहमद पुत्र कादर बक्स किसान है और हाल ही में उसने एक तेल मिल भी लगाया है। बीती रात मिल का काम कर वह अपने घर पर आ गया था और सुबह जब मिल पर पहुंचा तो वहां पर दीवार टूटी मिली और अंदर रखी सरसो गायब थी। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और फरियादी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त ने बताया कि चोरी गई सरसो की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपए हैमुरैना तक किया पीछापड़ताल में पता चला कि चोर सरसो लेकर मुरैना की तरफ गए है। इसका पता चलते ही पुलिस पार्टी मुरैना रवाना की, लेकिन चोर पुलिस के हाथ नहीं आए है और चोरों ने सीधा रास्ता ना पकड़ते हुए अलग रास्ता पकड़ा है, क्योंकि पुलिस ने टोल टैक्स पर लगे कैमरे खंगाले तो ट्रैक्टर वहां से नहीं गुजरा हैएक तेल मिल की दीवार तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कुछ सुराग मिले है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा
—Jun 21 2021 -
चाकू दिखाकर रोका और लूट ली बाइक व मोबाइल करहिया थाना क्षेत्र के कोलार घाटी पर एक युवक को दो बदमाशों ने चाकू अड़ाकर बाइक, नगदी और मोबाइल लूट लिया। जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी करहियासुरेन्द्र ङ्क्षसह कुशवाह ने बताया कि चार शहर का नाका निवासी ऊदल सिंह पुत्र रामलखन सिंह बाइक से गांवों में जाकर चूडिय़ा बेचते है। रोजाना की तरह कल भी वह चूड़ी बेचकर वापस लौट रहा था। अभी वह कोलार घाटी पर पहुंचा तो दो युवक अचानक उसकी बाइक के सामने आए। टकराने से बचने के लिए जैसे ही उसने बाइक रोकी तो एक बदमाश ने उस पर चाकू तान दिया और दूसरे ने डंडा उस पर तान दिया। बदमाशों ने उससे बाइक, मोबाइल व नगदी 2500 रुपए छीनने लगे तो उसने विरोधकिया, इस पर बदमाशों ने उसकी डंडें से मारपीट कर सामान लूट कर भाग गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 21 2021 -
गाली देने का आरोप, पीटा और लूट लियामोबाइल, सोने की चेन और पंद्रह हजार लूटे.तीन घंटे में लूट की दो वारदातें ग्वालियर। भाई के साथ घूमकर वापस आ रहे लॉ छात्र की मारपीट कर बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश गाली देने का आरोप लगाकर मारपीट कर नगदी पंद्रह हजार, सोने की चेन व मोबाइल लूट ले गए। वारदात कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी पर बीती रात करीब सवा दस बजे की है। वारदात का शिकार छात्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैकंपू थाना क्षेत्र के ललितपुर कॉलोनी निवासी उदय पुत्र अर्जुन भरद्वाज लॉ फाइनल इयर का छात्र हैं। बीते रोज वह अपने भाई प्रतीक के साथ बाइक से शिवपुरी लिंक रोड तक घूमने आया था और घूमने के बाद वह तथा प्रतीक वापस आ रहे थे। अभी वह कैंसर पहाड़ी पर पहुंचे ही थे कि तभी तीन गाडिय़ों से आधा दर्जन के करीब युवक आए और आते ही कहां कि उनके साथ चल रही गाडी वालों ने उनसे गाली दी थी। उन्होंने बताया कि उनके साथ कोई गाड़ी नहीं थी। लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुए और बाइक से प्रतीक को खींचकर मारपीट शुरू कर दी। वह प्रतीक को बचाने आया तो उन्होंने उसकी भी मारपीट की और उनकी जेब में रखे पंद्रह हजार रुपए, एक मोबाइल व गले से सोने की चेन लूट ली। उसने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश अपने वाहनों पर बैठकर फरार हो गए। जाते समय उदय ने एक बदमाश की बाइक का नंबर एमपी 07 एनई 2590 देख लिया। मामले की शिकायत पीडि़त ने पुलिस से की। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैपुलिस जांच में पता चला है कि बाइक नंबर राकेश कुशवाह निवासी डबरा के नाम पर दर्ज मिली है। अब पुलिस राकेश के बारे में जानकारी जुटाने मेें जुट गई हैपहले भी हुई है इस तरह की घटनायह पहला मामला नहीं है आरोप लगाकर लूट का, बीते साल भी इसी थाना क्षेत्र के जयारोग्य अस्पताल परिसर में मरीज के अटेण्डर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पीटा और मोबाइल तथा नगदी लूट तथा आमखो के पास बाइक सवार पर भी चोरी का आरोप लगाकर इसी तरह लूट की वारदात को अंजाम दिया थापीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कुछ सुराग मिले है, उनकी तस्दीक की जा रही हà¥
—Jun 21 2021 -
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












