-
-
-
वीआईपी मुलाकात.में सेंट्रल जेल का जेलर हुआ सस्पेंड ग्वालियर/भोपाल। ग्वालियर की सेंट्रल जेल में बंद हत्या के प्रयास के आरोपी की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से वीआईपी मुलाकात करने वाले सेंट्रल जेल ग्वालियर के जेलर मनोज साहू को सरकार ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। भोपाल में गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने इसकी घोषणा की है। जेलर पर आरोप है कि उन्होंने जेल मैन्युअल का उल्लंघन कियातुरंत गिरी गाजबता दें सोमवार को दिग्विजय सिंह जेल में बंद एनएसयूआई नेता शिवराज सिंह से मिलने के लिए सेंट्रल जेल पहुंचे थे। शिवराज सिंह को पुलिस ने पुलिस दारोगा की हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शिवराज सिंह इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी है और यह जनवरी से ही जेल में बंद है। सोमवार को जब दिग्विजय सिंह जेल पहुंचे तो जेलर के कक्ष में उन्होंने हत्या के प्रयास के आरोपी से मुलाकात की। इस दौरान सिंह आरोपी की पीठ पर हाथ फेरते हुए नजर आए और दोनों हंसते हुए बात कर रहे थे। इस मुलाकात का वीडियो देखते ही देखते ही वायरल हो गया और भोपाल तक पहुंच गया। इस पूरे मामले को सरकार ने काफी गंभीरता से लिया और जेलर पर इसकी गाज गिरी है। जेलर मनोज साहू को सस्पेंड करने का ऐलान सरकार की ओर से किया गया और उन्हें जेल मुख्यालय अटैच किया गया है। बता दें शिवराज सिंह के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पूर्व सीएम जब जेल में आरोपी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे तो उनके साथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा और ग्वालियर दक्षिण से विधायक प्रवीण पाठक भी थे
—Apr 12 2022 -
बाइक ले गए चोर ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र के थापा स्पोटर्स फैक्ट्री गड्डा वाला मोहल्ला से चोरों ने नवी हुसैन पुत्र अनवरूल शेख निवासी महुआ सुतारपुर हाल महेशपुरा की बाइक क्रमांक एमपी 07 एनएम 3752 पार कर दी। चोरी का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है
—Apr 12 2022 -
रेसिंग साइकिल ले गए चोर ग्वालियर। दरवाजे पर खड़ी रेसिंग साइकिल चोर पार कर ले गए। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के न्यू कृष्णा नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैगोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के न्यू कृष्णा नगर निवासी विवेक पुत्र लालता प्रसाद श्रीवास्तव कुछ ही दिन पहले एक रेसिंग साइकिल बेटे के लिए लेकर आए है। बीते रोज बेटा साइकिलिंग कर वापस घर आया और दरवाजे पर साइकिल खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद वह वापस आया तो दरवाजे से रेसिंग साइकिल गायब थी। साइकिल गायब देखकर उसने आस-पास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला तो वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है
—Apr 12 2022 -
ट्रेन से कटकर युवक की मौत रास्ता पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना डबरा देहात थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रेक का है। घटना का पता चलते ही आरपीएफ के साथ ही डबरा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेजा दिय है, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती के लिए आस-पास के गांवों के साथ ही अन्य थाना पुलिस को सूचना दे दी है, जिससे मृतक की पहचान हो सके
—Apr 12 2022 -
ट्रेन से गिरकर महिला की मौत ग्वालियर। चलती ट्रेन में उतरने का प्रयास कर रही महिला की गिरने से मौत हो गई। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबद दो की है। घटना का पता चलते ही जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दियाभिण्ड निवासी 45 वर्षीय श्यामा पत्नी श्याम सुन्दर आज सुबह ओखा एक्सप्रेस से जाम नगर से ग्वालियर आई थी और चलती ट्रेन से उतरने के चलते वह प्लेटफार्म पर गिर गई और गंभीर घायल हो गई। मामले का पता चलते ही जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही डॉक्टर हिमांसू मौके पर पहुंचे और जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है
—Apr 12 2022 -
बाइक क टक्कर से युवक की मौत.अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला ग्वालियर। बहन से मिलकर वापस आ रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे उपचार के लिए दिल्ली रैफर किया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दियागुढ़ा-गुढी का नाका निवासी अरूण सिंह कुशवाह (25) पुत्र प्रीतम सिंह कुशवाह दो दिन पहले अपनी बहन से मिलने के लिए आया था और बहन से मिलने के बाद एक्टिवा से वापस घर जा रहा था। अभी वह गोल पहाडिय़ा कलारी के पास पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे बाइक क्रमांक एमपी 07 एनएम 1715 के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरूण के सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर दिल्ली रैफर किया। वहां पर बीते रोज अरूण ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजी गंज में आज मंगलवार की तड़के करीब चार बजे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। फिलहाल पता नहीं चला है कि मृतक कौन था और कहां का रहने वाला है। मृतक पेंट व शर्ट पहने था और लगभग 35 से 40 साल की उम्र है
—Apr 12 2022 -
सस्ती जमीन का झांसा, रिटायर्ड डीएसपी को 8 लाख की चपत.पिछोर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। सस्ती जमीन का झांसा देकर पांच ठगों ने एक रिटायर्ड डीएसपी को आठ लाख रुपए की चपत लगा दी। घटना पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोहिन्दा की है। ठगी का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सनवेली अपार्टमेंट निवासी जगदीश पुत्र दलपत प्रसाद भट्ट रिटायर्ड डीएसपी है और वर्ष 2018 में उन्होंने पिछोर स्थित गोहिन्दा निवासी बृजलाल बघेल, भगवान सिंह, अशोक सिंह, फूलसिंह और नारायण सिंह बघेल से जमीन खरीदने की बातचीत की थी और जमीन पसंद आने पर उन्होंने उसका सौदा तय कर आठ लाख रुपए देकर अनुबंध कर लियासीमांकन की कहकर टरकायाजब रजिस्ट्री कराने का समय हुआ तो आरोपियों ने सीमांकन की बात कहकर टरकाते रहे और काफी समय बीत गया और उन्होंने रजिस्ट्री का दबाव बनाया तो आरोपी रुपए वापस करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन रुपए नहीं लौटाए तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैबेटे को दी जान से मारने की धमकीकरीब पांच से छह दिन पूर्व रिटायर्ड डीएसपी जगदीश भट्ट का बेटा जमीन देखने के लिए गया तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और यहां पर आने पर जान से मारने की धमकी दीपत्रकार के नाम परिवहन मंत्री से की शिकायत सिंधिया नगर निवासी धर्मवीर कुशवाह पुत्र मूलचंद कुशवाह पत्रकार है और उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है कि किसी अज्ञात बदमाश ने उसके नाम से परिवहन मंत्री को परिवहन कमिश्नर की शिकायत की है। घटना का पता उस समय चला जब परिवहन विभाग ने शिकायत के संबंध में उनसे जानकारी मांगी। इसका पता चलते ही वह भोपाल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि किसी ने उनके नाम से झूटी शिकायत की है। इसका पता चलते ही वह क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया हैनौ शिकायतें की हैं उनके नाम सेपड़ताल में पता चला है कि अज्ञात ने पत्रकार के नाम से नौ शिकायतें की हंै। अब क्राइम ब्रांच पता लगा रही है कि उनके नाम से शिकायत करने वाला कौन है औ
—Apr 12 2022 -
युवक ने फांसी लगाकर दी जान थाटीपुर थाना क्षेत्र के गोदाम बस्ती निवासी 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किस कारण से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि 19 वर्र्षीय मोनू कुशवाह पुत्र राजू कुशवाह ने बीते रोज अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जब उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है
—Apr 12 2022
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -











