गोपाचल पर्वत पर जैन मेला हुआ आयोजित, देर रात हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतिया.जैन मेले मे महिलाओ ने जन्मोत्सव नृत्य किया, प्रभू भक्ति भजन संध्या हुई. बच्चो ओर महिलाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी

Apr 12 2022

  ग्वालियर-वीर झूले वीर झूले देखो, छोटे से म्हारो महावीर झूले...महावीर झूले पालना होले जोखा दीजो.... नगरी में जन्मे महावीर, खुशी में झूम उठी नगरी..जैसे भजनों पर नृत्यनाटिका की प्रस्तुतियां पारंपरिक वेशभूष में जैन मिलन महानगर की महिलाओ ने जन्मोत्सव पालना झूलते हुए बधाई नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम आज मंगलवार को महावीर जंयती महोत्सव समिति एवं अखिल जैन समाज, वृहत्तर ग्वालियर के तत्वाधान मे फूलबाग स्थित जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत पर जैन मेले मे प्रस्तुति दी। जिसे देखकर तालियों की गड़गड़ाहट सभागार में गूंज उठीइन्होने किया जैन मेले का शुभारंभ, पत्रिका किया विमोचन   जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि मेले शुभारंभ मंगल चरण कु. कोशम्बी जैन ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल जैन मारसंस एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  गोपाचल के मंत्री अजीत वरैया ने मेले का शुभारंम भगवान पार्श्वनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्यअतिथिओ का सम्मान महावीर समिति के मुख्य संयोजक निर्मल पाटनी, गोपाचल के मंत्री अजीत वरैया, बालचंद जैन, अनुराग जैन, विनय कासलीवाल, प्रवीण गंगवाल,  कार्यक्रम संयोजक योगेश बोहरा, अनूप सौगानी, मनोज सेठी, पकज वाकलीवाल एवं पदाधिकारियों द्वारा शॉल श्रीफल स्मृतिचिन्ह् व माल्यार्पण कर किया गया। आतिथियो ने 14 अप्रैल को शाम को महाराज बाड़ा पर प्रभु गुणगान महोत्सव मेले की पत्रिका विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन  प्रवीण गंगवाल एवं आभार गोपाचल के मंत्री श्री अजीत वरैया ने किया। सभी को पुरूस्कार अतिथिओ वितरण किबर की महिमा, पंच परमेष्ठी भक्ति नृत्य कियाजैन मिलन महिला नेमिनाथ की ओर से छोटे छोटे बच्चों ने भक्तामर की महिम का महत्व लिपी जैन, अक्षत जैन, देशना जैन, ऋषि जैन, अमन जैन, दिव्य जैनव शुभम जैन नाटक मंचकर बताई। वही पंच परमेष्ठी भक्ति नृत्य सोनल जैन,वंदना जैन, मोना जैन, संजू जैन, सारिका जैन, वीरांगना ज्योति जैन, रेनू जैन  सामूहिक नृत्य किया। विवेक जैन व अपराजित जैन ने भी नृत्य की प्रस्तुतियां दीहाउजी के साथ मनोरंज गेम्स एवं खुले लक्की ड्राॅ