गायक कलाकार मित्र समूह ने पेश की देशभक्ति गीतों की शाम एक शाम देश के नाम

Aug 16 2020

ग्वालियर। 15 अगस्त को लैग पॉइंट थीम रोड कटोरा ताल पर गायक कलाकार मित्र समूह के चुनिंदा सदस्यों द्वारा देशभक्ति गीतों भरी शाम एक शाम देश के नाम का आयोजन किया। सामाजिक दूरी और अन्य सभी कोरोना से बचाव की जरूरतों को पूरा करते हुए, सदस्यों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। आरंभ हर्षदा गोखले ने वंदेमातरम से किया, पद्माकर खंडालकर ने मेरे देशप्रेमियों, हर्षिका दुबे ने आई लव माय इंडिया, अतुल राजावत ने ए जाते हुए लमहों, राजबल्लभ चौहान ने जिस देश मे गंगा बहती है, और अंत मे सुरेश घोड़के ने छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी जैसे देशभक्ति गीत सुनाये। समापन राष्ट्रगान से किया गया ।
चीफ एडमिन सुरेश घोड़के ने बताया कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को गायक कलाकार मित्र समूह द्वारा नगर निगम और लायंस क्लब के साथ मिलकर इस संध्या का आयोजन किया जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना के चलते वृहद कार्यक्रम नही किया जा सका।