स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया
Aug 16 2020
ग्वालियर। आनंद नगर सुधार समिति द्वारा 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ा पार्क में प्रातरू 8 बजे से मनाया गया। समारोह के मु य अतिथि चै बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ग्वालियर के अध्यक्ष विजय गोयल थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के परामर्श दाता अवध सिंह धाकरे ने की। इस अवसर पर समिति के संरक्षक कैलाश सिंह तोमर भारतीय योग संस्थान के विशेष अधिकारी ए के सरकार, आनंद शुक्ला, मुन्ना लाल मित्तल, समाज सेवी राजेश सिंह चौहान एवं मान सिंह शाक्य विशेष रूप में उपस्थित थे। बड़ी सं या में आनंद नगर के तीनों ब्लाकों के निवासी बड़ी सं या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल एडवोकेट ने सभी का शब्दों से स्वागत किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मु य अतिथि विजय गोयल ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात सभी ने राष्ट्र गान गाया। सचिव आनंद सिंह तोमर ने अतिथि गढ़ों का पुष्प भैंट कर स्वागत किया।
मु य अतिथि विजय गोयल ने अपने उद्बबोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश का सबसे बड़ा पर्व है । हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए बहुत बहुत बड़ी कीमत चुकाई थी अब हमारा दायित्व है कि हम इस देश को खुशहालए और अधिक सुंदर और विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम अध्यक्ष अवध सिंह धाकरे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी से स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करने की अपील की वहीं एके सरकार ने स्वस्थ भारत के लिए सभी से नियमित योग करने की अपील की।
महिला ईकाई अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति साठे तथा महिला ईकाई संयोजक श्रीमती ज्योति गुप्ता ने अलग.अलग राष्ट्र गान की प्रस्तुति दी। कवि जे एन जरेनिया ने वीर रस से भरी हुई जोशीली कविता का पाठ किया। अंत में सचिव आनंद सिंह तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्षए सचिव के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, सह सचिव गढ़ मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, दिलीप शिवहरे एडवोकेट एवं शैलेन्द्र सिंह भदौरिया संगठन मंत्री राजू यादव, प्रचार मंत्रीओमप्रकाश कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य गढ़ अरविन्द सिंह तोमर, सत्येन्द्र सिंह गहलोत, हरीबाबू शिवहरे, डॉ बृजकिशोर खंडेलवाल, रामबाबू सिंह राठौड़, महिला ईकाई की ओर से अध्यक्ष संयोजक के अलावा सचिव श्रीमती करूणा शिवहरे, उपाध्यक्ष श्री मती ज्योति तोमर, सहसचिव श्रीमती वंदना शिवहरे विशेष रूप से उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









