अटलजी विश्व में लोकप्रिय व्यक्तित्व के नेता थे- सांसद
Aug 16 2020
ग्वालियर। ग्वालियर 16 अगस्त। ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी वाजपेई जी विश्व में लोकप्रिय व्यक्तित्व के नेता थे। हम सबके लिए गर्व की बात है जब भी अटल जी का नाम आता है तो ग्वालियर उनके निवास की वजह से पहचाना जाता है। अटल जी का ग्वालियर के सैकड़ों लोगों से सीधा संपर्क था और जब भी अटल जी का ग्वालियर आना होता था तो मेरा भी उनसे मिलना होता था, अटल जी का व्यक्तित्व मुझे काफी प्रभावित करता था। उक्त बात रविवार को ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भाजपा के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर मुखर्जी भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही।
श्री शेजवलकर ने कहा कि अटल जी जन संघ के प्रचारक भी रहे, फिर जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना सारा जीवन समर्पित किया। जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को कश्मीर गिर तार कर लिया गया तब अटल बिहारी वाजपेई जी ने पूरे देश में प्रवास कर कश्मीर के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा किया था।
भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई भारत माता की आवाज थे, अटल जी के अनमोल अटल थे, अटल जी में सूर्य जैसा तेज था और चंद्रमा जैसी शीतलता थी, अटल जी देश के जन-जन के हृदय में बसे है, मैंने अपनी राजनैतिक यात्रा में इतनी गहरी लोकप्रियता अभी तक किसी नेता की नहीं देखी, जो अटल जी की है, अटल जी राष्ट्रवाद के संकल्पित विचार के साथ अपने पथ पर चले तो अटल होकर चले।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









