भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण

Aug 16 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सांसद विवेक शेजवलकर ने शहरवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जयप्रकाश राजौरिया, दीपक शर्मा , आर के गुप्ता, विनोद शर्मा, चेतन मंडलोई, प्रयाग तोमर, राजू सेठ, राजू सेंगर, हरीश मेवाफरोश, धर्मेन्द्र कुशवाह, अजय अरोरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।