जिला मु यालय पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया ध्वजारोहण

Aug 16 2020

ग्वालियर। स पूर्ण प्रदेश की भाँति ग्वालियर जिले में गौरवशाली भारतवर्ष का 74वाँ स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला मु यालय पर ओहदपुर की सुर य पहाड़ी पर स्थित नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। राज्य शासन द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिलेभर में 74वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद सभी ने भोपाल से प्रसारित मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन (लाईव टेलीकास्ट) सुना। मु यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष एवं पुराने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में व्यवस्था की गई थी। 
कलेक्ट्रेट में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी  शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर किशोर कान्याल व आशीष तिवारी, स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती जयति सिंह तथा जिले के सभी एसडीएम सहित कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। 
वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनकि कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं हुए। कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व संस्थाओं में ध्वजारोहण के दौरान कोरोना गाइडलाईन का पालन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर व मास्क का उपयोग एवं शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।