रिमझिम फुहार, मौसम मस्त, पिकनिक स्पॉट फुल
Aug 14 2020
ग्वालियर। अब शहर का मौसम मानसून में सराबोर दिखाई देने लगा है, देर रात के बाद शुक्रवार को फिर रिमझिम फुहारों के चलते मौसम मस्त बना हुआ है और इसका लुत्फ लेने के लिए लोग सुबह से घरों से रवाना हो गए और दोपहर से पहले ही शहर व आसमापस के सभी पिकनिक स्पॉट फुल हो गए, जो देर से पहुंचे उन्हें जगह तक मिलने में दिक्कत आ रही थी।
आसमान पर लगातार घुमड़ते बादलों ने वैसे भी 24 घंटे से मौसम को मस्त बना रखा है, ऐसे में अब कोई भी इस मौके को चूकना नहीं चाहता, जिसके चलते शहर के नजदीक और पिकनिक वालों की पहली पसंद तिघरा पर तो खूब भीड़ जुट ही रही है, साथ ही देवखो और किले पर भी सैलानियों की खूब भीड़ जुट रही है।
उधर तिघरा भी अब धीरे- धीरे अच्छे संकेत देने लगा है, बीते 24 घंटे में इसका जलस्तर बढ़ा है, उसके बाद छह दिन का पानी इसमें और जमा हो गया है। उधर सीजनेबल बरसात के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हो रही है, यह भी अंचल के लिए अच्छी बात है।
मौसम को भुनाने का सैलानी कोई मौका छोडऩा नहीं चाहते, जिसके चलते शहर से कई किलोमीटर दूर मोहना के समीप सुल्तानगढ, कन्हेर झील और भदावना पर भी पिकनिक पसंदों की खूब भीड़ जमा हो गई है। कोई अपने साथ तैयार व्यंजन ले गया है तो कुछ ऐसे भी हैं जो कच्चा सामान लेकर पहुंचे और यहीं मनपसंद व्यंजन तैयार करने में लगे हैं।
पिकनिक मनाने पहुंचे सैलानी यहां जमकर सैल्फी भी ले रहे हैं, वह भी अलग-अलग स्टाइल में। यही नहीं कई तो अपने मित्रों को इसे लाइव दिखाने में लगे हैं। भदावना में तो लोग झरने के नीचे खड़े होकर भीगने का आनंद लेते दिख रहे हैं।
उधर कैचमेंट एरिया में जारी बरसात के चलते अब तिघरा का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढऩा शुरु हो गया है। शुक्रवार को यह 733.40 फुट तक पहुंच गया। फिलहाल जितना पानी बढ़ा है, उससे शहर की सात दिन की प्यास बुझाई जा सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









