महाराजा मानसिंह तोमर कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न हुई
Aug 14 2020
ग्वालियर। महाराजा मानसिंह तोमर कला साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति ने होने वाले जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की बैठक संपन्न हुई। इसमें प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, सचिव राजीव सिंह भदौरिया, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर, समिति के उपाध्यक्ष महेश मुद्गल, संयुक्त सचिव श्याम सिंह तोमर, श्रीमती रेशू राजावत, अभिजीत सुखदाणे, बलवंत सिंह भदोरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें सभी ने मिलकर यह तय किया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा। जैसा कि आप सभी को विदित है कि कोरोना महामारी इस समय अपने शीर्ष पर है इसलिए यह तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित होंगी। उनके होने वाले जन्मोत्सव पर 19 अगस्त को पांच नदियों के जल से अभिषेक कराया जाएगा। तत्पश्चात महाराजा मानसिंह तोमर प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी जाएगी उसके बाद उनको स्वरांजलि के लिए ध्रुपद गायन का आयोजन अभिजीत सुखदाणे एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









