पति ने डाला पत्नी पर तेजाब
Aug 14 2020
ग्वालियर। डायल 100 पर आदित्यपुरम से फ़ोन आया कि पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया है। खबर लगते ही पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे तो घायल महिला का कहना था कि सेनेटाइजर लगाकर उसने गैस चालू कर दी इससे वह झुलस गई। पुलिस को कहानी में संदेह नजर आ रहा है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम से सुबह 9.30 बजें पुलिस डायल 100 को कॉल आया कि महिला शशिप्रभा श्रीवास्तव को उसके पति रविन्द्र ने तेजाब से जला दिया है। उसकी हालत काफी गंभीर है। इस सूचना पर डायल 100 घर पहुंची और महिला को अस्पताल रैफर किया। महिला ने बताया कि उसके पति ने विवाद के चलते उस पर तेजाब डाल दिया। यह सूचना स्टाफ ने अपने आला अफसरों को दी कि पति ने पत्नी पर तेजाब उड़ेला है। घटना की इत्तला मिलते ही सीएसपी महाराजापुरा रवि भदौरिया अस्प्ताल पहुंचे। यहां उन्होने महिला शशिप्रभा से बात की तो उसका कहना ता कि वह किचन में सेनेटाइजर का छिड़काव कर रही थी। इसके बाद गैस जलते ही अचानक उसके शरीर में आग लग गई। जबकि पति दूसरे कमरे में था। वही पति से अलग बुलाकर बात की तो उसका कहना था कि वह किचन में बीड़ी जला रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर से आग लग गई। पुलिस को दोनो को मामले में पेंच लग रहा है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कराएगी।
इनका कहना है
महिला संदिग्ध हाल में झुलसी है। उसके और पति दोनो के बयान अलग अलग है। हम पूरे मामले की तस्दीक करा रहे है।
- रवि सिंह भदौरिया, सीएसपी महाराजपुरा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









