पुलिस ने पांच हजार रूपये के ईनामी फरारी बदमाश को किया गिर तार
Aug 14 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना बहोडापुर पुलिस की एक टीम बनाकर ईनामी फरारी बदमाशों एवं वारटिंयों की पतारसी हेतु लगायी गयी थी। थाना प्रभारी बहोडापुर दिनेश राजपूत को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई विगत दिनोंं थाना गोला का मंदिर क्षेत्र में धोखाधड़ी के मामले मे फरार बदमाश अरूण को बहोडापुर पेट्रोल पंप के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी थाना बहोडापुर ने थाना बल की टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर बदमाश को धरदबोचा। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अरूण पुत्र ओमप्रकाष शर्मा निवासी विनय नगर, थाना गोले का मंदिर, ग्वालियर बताया। गिर तार बदमाश थाना गोला का मंदिर के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसकी गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम घोषित किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









