पत्रकारों पर एफआईआर मामले में निष्पक्ष जांच होगी - पुलिस अधीक्षक

Aug 14 2020

ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ग्वालियर संभाग इकाई के एक प्रतिनिधि मण्डल से आज पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा कि डबरा के तीन पत्रकारों गिर्राज शर्मा, भरत सिंह रावत और सुनील सिंह राजावत के खिलाफ दर्ज एफआईआर में निष्पक्ष जांच होगी। 
प्रतिनिधिमण्डल में संघ के ग्वालियर संभाग अध्यक्ष प्रदीप मांढरे, प्रदेश संयोजक राजेन्द्र श्रीवास्तव, संभागीय उपाध्यक्ष सुरेश दण्डोतिया, डबरा इकाई अध्यक्ष सुनील मुद्गल सहित डबरा के अन्य पत्रकार मौजूद थे।