पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिर तार

Aug 14 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में थाना प्रभारी सिरोल उनि पप्पू यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि माह दिसंबर 2018 में थाना सिरोल क्षेत्र में हुई लूट के आरोपी नरेश सिंह गुर्जर को मालवा कॉलेज के तिराहे के पास देखा गया है, उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी सिरोल ने मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक लुटेरे को धरदबोचा, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नरेष सिंह गुर्जर पुत्र मंगल सिंह उम्र 25 वर्ष ग्राम तलेथा थाना आंतरी जिला ग्वालियर बताया। उक्त घटना मे संलिप्त दो आरोपियों को पूर्व मे गिर तार किया जा चुका गिर तार बदमाश से पुछताछ की जा रही है जिसमे और घटनाओ का खुलासा होने की संभावना हैै। 
 थाना सिरोल में हुई लूट में फरियादी चन्दन सिंह गिल नि. ग्राम चकवरौना थाना एण्डौरी जिला भिण्ड हाल 1415 चतुर सिंह यादव का मकान विवेकानंद कालौनी वलवंत नगर ग्वालियर का साढे पांच हजार रुपये और एक मोबाइल एमआई क पनी आदि सामान तीन अज्ञात बदमाश लूट ले गये है । 
सराहनीय भूमिका- उक्त बदमाश को गिर तार करने में थाना प्रभारी पप्पू यादव, विनोद प्रजापति, तुलाराम कुस्तवार, भोगीराम शर्मा, आर. अरविन्द सिंह, सलमान खान, नीरज की सराहनीय भूमिका रही।