पुरानी छावनी नाला निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत, अभी तक नहीं हुआ निर्माण
Aug 13 2020
ग्वालियर। पुरानी छावनी वार्ड क्रमांक 64 बिजासन माता मंदिर के पास काफी लंबे समय से रोड पर पानी की समस्या बनी हुई है जिस पर क्षेत्र वासियों ने नगर निगम कार्यालय में इसकी शिकायत भी की थी वहीं मु यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर रहवासियों ने इस समस्या को अवगत कराया था जिस पर कुछ महीने बाद वार्ड क्रमांक 64 में नाला निर्माण का उद्घाटन भरत सिंह कुशवाह एवं पार्षद विनोद अनुसुइया जादौन के नेतृत्व में किया गया था। वहीं भारत सिंह कुशवाह ने नाला निर्माण के लिए 12 लाख रुपए विधायक निधि से स्वीकृत कराए थे जिस पर ठेकेदार व कर्मचारियों ने खोदकर डाल दी ना तो उसमें पानी का निकास किया ना ही नाली के लिए पाइप डाले जिस पर बारिश होते ही पूरी रोड पर पानी जमा होने लगता है अरे वासियों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है रहवासी अपने निजी पैसों से रोड पर गिट्टी में डलवा रहे हैं ना तो यहां शासन का ध्यान ना ही नगर निगम अधिकारियों का वहीं राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह इस क्षेत्र से दो बार विधायक एक बार राज्य मंत्री हैं क्षेत्रवासियों का कहना है मंत्री भारत सिंह कुशवाह केवल वोट के लिए एवं भाजपा का प्रचार प्रसार करने के लिए ही आते हैं जब क्षेत्रवासी नाले की बात करते हैं तो वहां आश्वासन देकर चले जाते हैं आए दिन गंदे पानी से मलेरिया के शिकार हो रहे हैं वही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। रहवासी रामजी लाल का कहना है जो पैसा स्वीकृत किया गया था। वहां पैसा ठेकेदारों द्वारा गवन किया गया है
इनका कहना है
जो पैसा विधायक निधि से स्वीकृत किया गया है वहां अभी तक नाला निर्माण के लिए आगे नहीं आया है इस नाले से आए दिन गंदगी का माहौल बना रहता है। लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
रामजी लाल गौड़, रहवासी पुरानी छावनी
इनका कहना है
हमने मु यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर काफी बार शिकायत की थी तब यहां नाला निर्माण के लिए शासन ने हमारी सुनी जहां पर नाला निर्माण का उद्घाटन भारत सिंह कुशवाहा के द्वारा हुआ है पर अभी तक कहीं से कुछ भी नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
सूर्य प्रसाद दुबे, रहवासी पुरानी छावनी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









