जैन युवा संगठन ग्रेटर ग्वालियर ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का आश्वासन दिया
Aug 13 2020
ग्वालियर। जैन युवा संगठन ग्रेटर ग्वालियर ने गुरुवार को न्यू कलेक्टर पहुंच कर पर्युषण पर्व मांस विक्री बंदी की तारीख 15 से 24 अगस्त के बजाय 1 सितंबर तक करने के लिए एडीएम को ज्ञापन सौपा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि एसडीएम संजीव खेमरिया को जैन युवा संगठन ग्रेटर ग्वालियर के पदमचंद जैन, अध्यक्ष आशीष जैन, मंत्री प्रतीक जैन, अभिषेक जैन, नवीन जैन, सौरभ जैन, शुभम जैन सेंमी एवं प्रवक्ता सचिन जैन ने सकल जैन समाज की ओर से ज्ञापन सौपा।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों की पुष्टि करते हुए अखिल भारतीय पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार ने जैन समाज के सबसे बड़े पर्व पर्युषण पर्व पर 6 अगस्त 2020 को सभी राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 अगस्त से 24 अगस्त तक देश की सभी पशुवध करने वाले वैध एवं अवैध बूचडख़ानों, पशु पक्षी वध, मॉस की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रहेंगे ऐसा आदेश जारी किया गया है।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन समाज में पर्युषण पर्व कुल 18 दिन होता है। जिनमे श्वेतांबर संप्रदाय का 8 दिन एवं दिगंबर जैन संप्रदाय का 10 दिन का होता है। इस वर्ष मे श्वेतांबर संप्रदाय का पर्युषण पर्व 15 अगस्त से 24 अगस्त तक एवं दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व 23 अगस्त से 1 सितंबर तक संपन्न होगा। 24 अगस्त तक ही बंदी रहने से इस निर्णय का प्रभाव पूरी तरह नहीं हो पायेगा। अत: आप से संपूर्ण दिगंबर जैन समाज के तरफ से अनुरोध है कि इस तारीख को बढ़ाकर 1 सितंबर तक किया जाये जिससे इस निर्णय का मूल पवित्र दिनों में पशुओं को जीवनदान देना, बरकरार रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









