रोड नहीं तो वोट नहीं कहकर कर किया चक्काजाम
Aug 13 2020
ग्वालियर। नगर निगम की लापरवाही और अनदेखी के चलते इन दिनों शहर में चलना तो दूर घर में रहना तक मुश्किल हो गया है ऐसे में बहोड़ापुर के निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा और वह सुबह से ही सड़क पर आ गए और निगम व पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया, जिससे यहां वाहन फंसते चले गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया तब जाकर वह सड़क से हटे और यातायात शुरु हो सका।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों शहर में अमृत योजना के नाम पर सड़कें खोदकर पटक दी गई हैं, काम खत्म हो जाने के बाद गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं तो हो ही रही हैं, साथ ही बरसात का पानी भर जाने के कारण यह मालूम ही नहीं चलता कि कहां सड़क है और कहां गड्ढा, दो दिन में लगभग दो से ढाई घंटे की बरसात में ही शहर तालाब बन गया था और आगे भी ऐसे ही हालात बनने वाले हैं, जिसे लेकर बहोड़ापुरके लोग तमाम शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर सड़क पर आ गए और निगम प्रशासन मुर्दाबाद के साथ हीपूर्व विधायक और मंत्री प्रद्यु न सिंह के खिलाफ भी नारे लगा दिए। इनका कहना था कितोमर केवल दिखावा करते हैं करते कुछ नहीं, पहले भी यहां जो समस्याएं थीं, जिनसे निजात दिलाने के नाम पर वोट मांगे गए थे, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर आकर अपनी समस्याएं गिनाईं
क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर आकर अपनी समस्याएं गिनाते हुए कहा कि यहां सालों से सड़कें उधड़ी पड़ी हैं, वहीं अब अमृत योजना के नाम पर खुदाई और कर दी गई है, जिससे घरों में पानी भर गया है। जो नई लाइन डाली जा रहीं उन्हें अधूरा छोड़ा जा रहा है, गड्ढे भरे नहीं जा रहे, कहीं सीवर लाइन के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, इसी तरह कुछ घरों में नल के कनेक्शन दे दिए गए , शेष को छोड़ दिया गया।
घरों में भर गया था पानी
लोगों की शिकायत यह भी थी कि नाले साफ न होने के कारण यह जरासी बरसात में उफन गए, वहीं पानी की निकासी न होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया और घर का सारा सामान बर्बाद हो गया। इसकी शिकायत संबंधित क्षेत्र क्रमांक एक के जेडओ से भी की गई, लेकिन उनके द्वारा इसे महत्व नहीं दिया जा रहा, जिससे आगे हालात और बिगड़ सकते हैं। चक्काजाम के बाद भी पार्षद, विधायक और निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और यहां जाम लग गया, बाद में पुलिस ने आकर गुस्साए लोगों को शांत कराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









