रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिला

Aug 13 2020

ग्वालियर। ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रेक पर एक पुरूष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तभी किसी राहगीर ने सूचना पुलिस को दी । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
झांसी रोड थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने जानकारी में बताया है कि सुबह रेलवे ट्रेक पर एक शव पडे होने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जाकर देखा तो एक शव पडा था जो कि शायद किसी ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक अभी अज्ञात है। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिस पर मुरार  तिकोनिया का पता है, मामले की जांच पडताल की जा रही है।