आसमान पर छाये बादल, शहरवासियों को बरसात का इंतजार
Aug 13 2020
ग्वालियर। लंबे समय बाद शहरवासियों को धूप और उमस से छुटकारा मिला है तो लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। बीते दो दिन हुई बरसात के बाद अब बेचैनी से फिलहाल राहत है। साथ ही आसमान पर छाए बादल भले ही बरसे नहीं हैं, लेकिन लोगों को उ मीद जरूर बंधा रहे हैं, यदि मौसम विभाग का अनुमान सही रहता है तो यह आस अधूरी नहीं रहेगी, बल्कि शहर तरबतर होगा। हालांकि मौसम खुशगवार होने के कारण दिनचर्या न सिर्फ सामान्य है, बल्कि लोग घर से बाहर आकर मौसम का लुत्फ उठाने से पीछे रहने को तैयार नहीं हैं।
मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम शहर में दस्तक दे चुका है, वहीं राजस्थान में बना ऊपरी चक्रवात शहर में अच्छी बरसात के संकेत दे रहा है। यदि इनकी सक्रियता जारी रहती है और किसी तरह की बाधा नहीं आती तो फिर तीन से चार दिन तक शहर में न सिर्फ झमाझम बरसात होगी, बल्कि आंकड़ा बरसात के कुल आंकड़े को भी छू लेगा। अब तक परेशानी यह थी कि बरसात न होने के कारण अंचल में सूखे के हालात बनने लगे थे, जिसे लेकर सभी परेशान थे, वहीं मौसम के जानकार इस बात से हैरान थे कि सिस्टम होने के बावजूद भी बरसात नहीं हो पा रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









